'बंगाल पुलिस को इतना मारेंगे, ममता के आंचल में छिपना पड़ेगा', भाजपा नेता अशोक डिंडा के बिगड़े बोल

Bangal BJP News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की नाबन्ना अभियान रैली पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। घटना पर अशोक डिंडा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पुलिस की पिटाई होगी।
'बंगाल को इतना मारेंगे, ममता के आंचल में छिपना पड़ेगा', भाजपा नेता अशोक डिंडा के बिगड़े बोल
भाजपा की नाबन्ना रैली, अशोक डिंडा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

West Bengal: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पाताल में जूनियर डॉक्टर से बलात्कर एंव हत्या के एक साल पूरे होने पर भजापा ने नाबन्ना अभियान के तहत रैली निकाली। इस रैली पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में पूर्व क्रिकेटर व भाजपा विधायक अशोक डिंडा घायल हो गए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता डिंडा के बोल बिगड़ गए। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पुलिस की भी पिटाई होगी। उनकी भी बहुत धुलाई होगी।

डिंडा ने कहा कि मैं विधायक हूं, चोर नहीं हूं। हम लोग शांति से आ रहे थे, पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया मेरा खून निकल रहा है। इसके आगे भाजाप नेता ने कहा कि एक बार भाजपा शीर्ष नेतृत्व आदेश दे दे। पुलिस को बहुत मारेंगे। उनकी भी बहुत धुलाई होगी। पुलिस को इतना मारेंगे की ममता के आंचल में छिपना पड़ेगा।

डर गईं ममता बनर्जी: अग्निमित्रा

अशोक डिंडा के बयान पर बवाल छिड़ गया है। आराजकता पूर्ण उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं नाबन्ना रैली में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी डर गई हैं। इसलिए पुलिस को आगे कर दिया। पुलिस से लाठीचार्ज करवा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम सब कोर्ट के आदेश पर यहां रैली कर रहे थे। जनता इसका जवाब 2026 में देगी। अग्निमित्रा ने एक साल हो गए, लेकिन अभी तक अभया को न्याय नहीं मिला है। यह रैली मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ है। उन्होंने ही सारे सबूत मिटवा दिए थे। हम मुख्यमंत्री के इस्तीफे की डिमांड करते हैं।

बंगाल से जाने वाली हैं ममता

घटना पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी जानें वाली हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर वीनीत कुमार गोयल, आरजीकर मेडिलकल कॉलेज के पूर्व प्रचार्य डॉ. संदीप घोष को बचा रही हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। नहीं तो 8 महीने बाद जनता ममता बनर्जी सरकार का सफाया कर देगी।

अग्निमित्रा और शुभेंदु अधिकारी धरने पर बैठे

नाबान्ना अभियान रैली के दौरान पश्चिम बंगाल सचिवालय की तरह मार्च करते हुए प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा में पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने पर अग्निमित्रा पॉल और शुभेंदु अधिकारी धरने पर बैठ गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com