- Hindi News »
- West Bengal »
- Big Uproar On Holi In West Bengal Internet Shut Down In Birbhum Suvendu Adhikari Slams Mamata Banerjee
पश्चिम बंगाल में होली पर बड़ा बवाल, बीरभूम में इंटरनेट बंद, सुवेंदु अधिकारी बोले- हिंसा छिपा रही ममता सरकार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद शहर के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सुवेंदु अधिकारी, लेटर व ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के बाद शहर के कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की है। पुलिस के मुताबिक होली के दिन यानी 14 मार्च को बीरभूम के सैंथिया में दो समूहों के बीच कुछ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक अफवाहों और अवैध गतिविधियों को फैलने से रोकने के लिए कम से कम पांच ग्राम पंचायत क्षेत्रों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध 14 मार्च से 17 मार्च तक प्रभावी रहेगा। बीरभूम में पथराव की घटना की खबरों के बाद प्रभावित इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
सरकारी आदेश के मुताबिक सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अपराध को बढ़ावा देने से रोकने के लिए अस्थायी रूप से संदेश प्रसारित नहीं किए जाएंगे। बीरभूम जिले के जिन इलाकों में इंटरनेट पर रोक लगाई गई है, उनमें सैंथिया, हटोरा ग्राम पंचायत (जीपी), मथपलासा जीपी, हरिसरा जीपी, दरियापुर जीपी और फुलुर जीपी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ
नासिक मनपा में BJP के मतभेद फिर सतह पर, स्थायी समिति चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल; पार्षदों ने जताई नाराजगी
बंगाल के कद्दावर नेता मुकुल रॉय का निधन, कार्डियक अरेस्ट बना जानलेवा, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नवभारत विशेष: सुको ने बंगाल में तैनात किए न्यायिक अधिकारी
हिंसा छिपा रही ममता: बीजेपी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने इंटरनेट बंद करने और ऐसी स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद करना इस बात का सबूत है कि प्रशासन स्थिति से निपटने में विफल रहा है। भाजपा नेता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पश्चिम बंगाल सरकार अपनी साख बचाने के लिए सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को छिपाने की पूरी कोशिश कर रही है। मैं गृह मंत्रालय और बंगाल के महामहिम राज्यपाल से आग्रह करता हूं कि वे राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगें।”
Yesterday, on the occasion of Dol Purnima and Holi, the Principal Secretary; Home and Hill Affairs Department, Government of West Bengal, issued a prohibitory order stating that “Internet and voice-over-Internet telephony services have been suspended in at least five Gram… pic.twitter.com/CmQojsTphP — Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) March 15, 2025
बंगाल में कई जगह बवाल: BJP
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि झड़पों की घटनाएं न केवल बीरभूम में बल्कि तमलुक, नंदकुमार और राज्य भर के अन्य इलाकों में भी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी बीरभूम में कथित झड़प को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस निष्क्रिय हो गई है।
Big uproar on holi in west bengal internet shut down in birbhum suvendu adhikari slams mamata banerjee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जयपुर की शादी में स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी, भीड़ के बीच वारदात का वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:37 PMराहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
Feb 23, 2026 | 06:37 PMबिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कोहमारा-डोंगरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन
Feb 23, 2026 | 06:36 PM‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?
Feb 23, 2026 | 06:35 PMसाउथ अफ्रीका का आगामी शेड्यूल जारी, सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक तीनों फॉर्मेट में होगी मेजबानी
Feb 23, 2026 | 06:30 PMमध्य रेलवे में बड़ा बदलाव: अरविंद मलखेड़े बने नए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, जानें उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 06:28 PMसरकारी बैंक की नौकरी से तंग आई महिला ने दिया इस्तीफा, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














