Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल के बारानगर में अचानक ऐसा क्या हुआ कि बुलानी पड़ी भारी फोर्स? सड़कों पर भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल के बारानगर में बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच पोस्टर फाड़ने को लेकर झड़प हुई। सजल घोष और सायंतिका बंद्योपाध्याय के बीच जुबानी जंग तेज।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 22, 2026 | 06:56 AM

सड़कों पर भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Follow Us:

BJP TMC clash: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारानगर में शनिवार को चुनाव प्रचार से जुड़े पोस्टर और होर्डिंग फाड़े जाने के आरोप में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना टोबिन रोड चौराहे पर उस समय हुई जब बीजेपी उम्मीदवार सजल घोष और टीएमसी प्रत्याशी सायंतिका बंद्योपाध्याय वहां मौजूद थे।

नारेबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और हालात को संभालने में पुलिस व केंद्रीय बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों पक्षों के सैकड़ों समर्थक मौके पर जमा हो गए और आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से जोरदार नारेबाजी हुई, जिससे तनाव और बढ़ गया। पोस्टर, होर्डिंग और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर शुरू हुई बहस धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। दोनों ही पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया।

BJP पर हमला करने का आरोप

इस घटना पर टीएमसी प्रत्याशी सायंतिका बंद्योपाध्याय ने आरोप लगाया कि घोष बाहरी लोगों और असामाजिक तत्वों को साथ लेकर आए और इलाके की शांतिपूर्ण स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, लेकिन वे इसका शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO

दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे

Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना

वहीं, बीजेपी उम्मीदवार सजल घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में टीएमसी समर्थकों ने बीजेपी के चुनावी पोस्टर और होर्डिंग फाड़े और उनके कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का प्रयास किया।

सुरक्षा बल तैनात

करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सुरक्षा बलों ने स्थिति को काबू में कर लिया और भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान बीटी रोड और टोबिन रोड चौराहे पर लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें- ईद पर ममता बनर्जी ने शेयर किया वीडियो, एसआईआर को लेकर रखी बात; जानें क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। वहीं, असम, केरल, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हो रहे विधानसभा चुनावों में 18 से 29 वर्ष के युवा मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिनकी हिस्सेदारी करीब 20 से 30 प्रतिशत के बीच है।

Baranagar bjp tmc clash west bengal election violence sajal ghosh sayantika banerjee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2026 | 06:56 AM

Topics:  

  • BJP
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.