अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
Operation Sindoor Anniversary News: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को एक साल पूरा हो गया है। इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की पहली बरसी पर सभी BJP नेता 7 से 10 मई तक सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदलेंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक फोटो, (सो. सोशल मीडिया)
Operation Sindoor Anniversary BJP DP Change Campaign: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के मौके पर बीजेपी ने एक बड़ा सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है, जिसके तहत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी डिजिटल पहचान के जरिए इस दिन का जश्न मनाने का निर्देश दिया गया है। भारत की सबसे सटीक और असरदार सैन्य कार्रवाइयों में से एक मानी जाने वाली इस उपलब्धि को याद करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को अपनी डीपी बदलकर इस गौरवशाली दिन को यादगार बनाने के लिए कहा है।
7 से 10 मई तक चलेगा विशेष डीपी अभियान
भाजपा के निर्देश पर 7 मई से 10 मई तक पार्टी के छोटे-बड़े नेता अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलेंगे। पार्टी द्वारा जारी की गई नई डीपी में शान से लहराते भारतीय तिरंगे के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा गया है। इस अभियान का मुख्य मकसद देशवासियों को भारतीय सेना की बहादुरी की याद दिलाना और लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को और मजबूत करना है।
पाक के पंजाब प्रांत तक सेना ने मचाई थी तबाही
‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य हमला नहीं था बल्कि इसने भारत की युद्धनीति को पूरी तरह बदल दिया। जहां सेना ने न केवल PoK के आतंकी अड्डों को तबाह किया बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में घुसकर आतंकियों के मुख्यालयों को भी निशाना बनाया। तीन दिनों के इस ऑपरेशन में आतंकियों के 9 बड़े कैंपों को खत्म कर दिया गया और बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
Ethanol Blended Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई: ‘इंटरनेट के दावे पूरी तरह भ्रामक, ईंधन पूरी तरह सुरक्षित’
आज की ताजा खबर 24 जून: आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
इतना ही नहीं, इस हमले के बाद पाक सेना ने पलटवार करने की कोशिश की जिसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें भी अच्छे से सबक सिखाया।रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऑपरेशन ने भारत की रणनीतिक आक्रामकता और सटीक मारक क्षमता का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है।
यह भी पढ़ें:- तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! विजय को रोकने के लिए साथ आएंगे DMK और AIADMK? राजभवन में फंसा बहुमत का पेंच
जयपुर में सैन्य कमांडरों का बड़ा सम्मेलन
ऑपरेशन की पहली बरसी के अवसर पर केवल डिजिटल अभियान ही नहीं, बल्कि धरातल पर भी बड़े आयोजन हो रहे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 7 और 8 मई को तीनों सेनाओं का साझा कमांडर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ की रणनीतिक सफलता और भविष्य की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
