‘यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है…’, कांग्रेस के चक्काजाम पर जमकर गरजे हेमंत खंडेलवाल; जानें क्या कहा
Madhya Pradesh News: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चक्काजाम आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।
- Written By: सजल रघुवंशी
हेमंत खंडेलवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hemant Khandelwal Target Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कुछ ही दिनों पहले चक्काजाम आंदोलन करने का ऐलान किया था। हाल ही में, जीटू पटवारी ने भी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। अब कांग्रेस के इस चक्काजाम आंदोलन को लेकर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह चक्काजाम निजी राजनीतिक स्वार्थ का चक्काजाम है।
हेमंत खंडेवाल ने कहा कि यह आमजन को बंधक बनाने जैसा कृत्य है, जिससे एंबुलेंस और अग्निशमन जैसी आपात सेवाएं प्रभावित होंगी। मध्यप्रदेश के किसानों के नाम पर किया जा रहा यह आंदोलन गैर-जिम्मेदाराना और जनविरोधी है, जो प्रदेश की जनता, व्यापार और व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाने वाला है। कांग्रेस व जीतू पटवारी को किसानों के मुद्दे पर आंदोलन नहीं बल्कि छल व झूठ के लिए माफी मांगना चाहिए।
हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस को किसानों के मुद्दों पर आंदोलन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों से एक-एक दाना गेहूं खरीदने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कांग्रेस ने कर्जमाफी के झूठे वादों से किसानों को डिफाल्टर बना दिया था, भाजपा सरकार ने किसानों की लगभग 2800 करोड़ की राशि जमा कर उन्हें डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर निकाला। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वर्ष 2003-04 में गेहूं का समर्थन मूल्य क्या था और क्या उस समय किसानों का अनाज समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
भोजशाला विवाद में नया मोड़, अब जैन समाज ने ठोका दावा; हाईकोर्ट में जैन समाज की एंट्री से गरमाया मुद्दा
‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
BJP के 74 MLA करोड़पति, 19 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले; असम चुनाव में जीते विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद तीस्ता जल संधि चर्चा में, क्या है भारत-बांग्लादेश का वर्षों पुराना विवाद?
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट का किया जिक्र
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए गठित स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को भी कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक लागू नहीं किया। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य मिलने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। कांग्रेस ने कर्जमाफी के झूठे वादों से किसानों को डिफाल्टर बनाया, जबकि भाजपा सरकार ने ऐसे किसानों के लगभग 2800 करोड़ रुपये के कृषि ऋण ब्याज का भुगतान किया। कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल में गेहूं का समर्थन मूल्य सिर्फ पांच सौ रूपए तय था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 12 साल में गेहूं का समर्थन मूल्य लगभग 1600 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ाया जा चुका है।
भाजपा शासनकाल में बड़ा गेंहू उत्पादन
हेमंत खंडेलवाल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को एमएसपी पर बोनस देकर 2625 रुपये प्रति क्विंटल के मान से गेहूं खरीदी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस शासनकाल में जहां गेहूं का उत्पादन लगभग 60 लाख टन था, वहीं आज यह बढ़कर करीब 200 लाख टन तक पहुंच गया है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं भाजपा सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन में प्रारंभिक देरी बारदानों की कमी के कारण हुई थी, लेकिन अब खरीदी तेज गति से जारी है और इसके प्रभाव से बाजार में गेहूं के दाम भी 100 से 200 रुपये तक बढ़े हैं।
कांग्रेस पर लगाया भ्रमित कर राजनीतिक राजनीतिक लाभ लेने का आरोप
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पहले किसानों से माफी मांगनी चाहिए और यह बताना चाहिए कि कांग्रेस सरकारों, विशेषकर 15 माह की कमलनाथ सरकार ने किसानों के लिए क्या ठोस कार्य किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने, उचित मूल्य दिलाने और कृषि जोखिमों को कम करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘कब तक फोन बंद रखेगा’, जबलपुर में BSF के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी; फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
मध्यप्रदेश आज दलहन उत्पादन में देश में प्रथम तथा खाद्यान्न व तिलहन उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, जो सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंदोलन करने से पहले आत्मचिंतन करे और किसानों से माफी मांगे।
