-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Amartya Sen Praised His Friend Former Pm Manmohan Singh
Nobel Prize विजेता अमर्त्य सेन ने मित्र मनमोहन सिंह को किया याद, सुनाया यूनिवर्सिटी के दिनों किस्सा
- Written By: Saurabh Pal
शांतिनिकेतन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह एक ‘‘अच्छे राजनेता'' और ‘‘शानदार अर्थशास्त्री'' थे, जिन्होंने सहिष्णु और एकजुट दुनिया को समझा।

अमर्त्य सेन, मनमोहन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
कोलकाताः शांतिनिकेतन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह एक ‘‘अच्छे राजनेता” और ‘‘शानदार अर्थशास्त्री” थे, जिन्होंने सहिष्णु और एकजुट दुनिया की जरूरत को समझा। कैम्ब्रिज में साथ बिताए समय से ही लगभग सात दशक तक सिंह के करीबी मित्र रहे प्रख्यात बुद्धिजीवी सेन ने ‘वज्रच्छेदिका प्रज्ञापारमिता’ सूत्र में दिए गौतम बुद्ध के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए भी सिंह की प्रशंसा की। इस सूत्र में मनुष्यों द्वारा विभिन्न धर्मों के अस्तित्व को पहचानने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
सेन ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में अपने पैतृक निवास पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मनमोहन एक बेहतरीन व्यक्ति, अच्छे राजनीतिक नेता और शानदार अर्थशास्त्री थे। अर्थशास्त्री ने कहा कि उन्होंने गौतम बुद्ध के ‘वज्रच्छेदिका प्रज्ञापारमिता’ सूत्र के संदेश को समझा कि यह महत्वपूर्ण है कि मनुष्य विभिन्न धर्मों के अस्तित्व को पहचाने। आप किसी विशेष धर्म का समर्थन कर सकते हैं लेकिन आपको अन्य धर्मों को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।
‘वज्रच्छेदिका प्रज्ञापारमिता सूत्र’ महायान (बौद्ध धर्म की दो प्राथमिक शाखाओं में से एक) बौद्ध धर्मग्रंथ है, जो प्रज्ञापारमिता (ज्ञान की पूर्णता) सूत्रों की शैली से लिया गया है। इस सूत्र में गौतम बुद्ध द्वारा एक भिक्षु सुभूति को दिया गया प्रवचन शामिल है। सेन ‘दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स’ में पूर्व प्रधानमंत्री के सहकर्मी भी थे। उन्होंने सिंह के साथ अपने लंबे विचार-विमर्श को याद किया तथा ‘‘अन्य धर्मों और समुदायों के लोगों के प्रति सम्मान” के बुद्ध के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए उनकी सराहना की।
सम्बंधित ख़बरें
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
तारातला हादसा में जांच की रफ्तार बढ़ी, नगर निगम और पोर्ट ट्रस्ट से मांगे गए जरूरी दस्तावेज
पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा, पाइपलाइन में आग से मची अफरा-तफरी
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
अमर्त्य सेन ने कहा कि मुझे लगता है कि मनमोहन उस (वज्रच्छेदिका प्रज्ञापारमिता में गौतम बुद्ध के) संदेश को बहुत अच्छी तरह से समझते थे। जब हम साथ में पढ़ते थे और उसके बाद भी जब वह ‘दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स’ में मेरे सहकर्मी थे, तब मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई थी। सेन ने कहा हालांकि मनमोहन एक सिख थे और यह पहचान उनके लिए महत्वपूर्ण थी, लेकिन उन्होंने अन्य धर्मों और समुदायों के लोगों के प्रति सम्मान के गौतम बुद्ध के संदेश को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मुझे मनमोहन बहुत पसंद थे और इसका कारण केवल यह नहीं था कि वह मेरे मित्र थे।
Amartya sen praised his friend former pm manmohan singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














