- Hindi News »
- West Bengal »
- Abhishek Banerjee On Joining Bjp And Differences With Mamta Banerjee Tmc
बुआ ममता संग मतभेद और BJP में शामिल होने के प्रश्न पर क्या बोले अभिषेक बनर्जी? खुद ही जान लीजिए यहां
TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ कथित ‘मतभेद' की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह पार्टी के एक ‘‘निष्ठावान सिपाही'' हैं तथा पार्टी प्रमुख को अपना नेता मानते हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

ममता-अभिषेक बनर्जी
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस से सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के साथ कथित ‘मतभेद’ की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह पार्टी के एक ‘‘निष्ठावान सिपाही” बने रहेंगे तथा पार्टी प्रमुख को अपना नेता मानते हैं।
यहां नेताजी इनडोर स्टेडियम में तृणमूल कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए अभिषेक ने दावा किया कि जब भी चुनाव नजदीक आता है तो विपक्ष आदतन इस तरह की ‘‘अफवाहें” फैलाने का सहारा लेता है। बैठक का उद्देश्य राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना था।
इसके साथ ही TMC महासचिव अभिषेक ने कहा कि, ‘‘जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, मैं आपको बता दूं कि अगर मेरा सिर भी कलम कर दिया जाए तब भी मैं मरते दम तक ‘ममता बनर्जी जिंदाबाद’ का नारा ही लगाऊंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
असम में हो गया सीट बंटवारा…सीएम सरमा ने बता दिया सबकुछ, क्यों खास है इस बार का विधानसभा चुनाव?
अकोला मनपा सभापति चुनाव: स्थायी समिति के लिए विजय अग्रवाल का नाम रेस में सबसे आगे
‘भारतीय दूसरों की सेवा के लिए हैं…’, सैम पित्रोदा ने फिर दिया ‘बवाली’ बयान, BJP ने बोला हमला और छिड़ा घमासान
योगी के मंत्री आपस में ‘भिड़े’, दम है तो दुकान बताओ…ओमप्रकाश की ललकार पर अनिल राजभर का ‘परिवारवाद’ वाला वार
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, अभिषेक का यह बयान इस लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि हाल में वह तृणमूल की संगठनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका से गायब रहे हैं और उनका ध्यान मुख्य रूप से सामाजिक कल्याण के कार्यों पर ही रहा है और वह भी उनके निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर तक ही सीमित रहा है। सांसद ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों को जानता हूं जो ऐसी झूठी खबरें फैला रहे हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके निहित स्वार्थ हैं।”
वहीं मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी का नाम लेते हुए अभिषेक ने कहा कि उन्होंने इससे पहले हुए चुनाव से पूर्व ‘‘गद्दार के रूप में उनकी पहचान” की थी। डायमंड हार्बर से सांसद ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें पहले भी बेनकाब किया था। जो भी हमारी पार्टी के अंदर अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है मैं एक बार फिर उन्हें बेनकाब करूंगा।”
उत्तर प्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
पार्टी में अनुशासन का पालन करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अभिषेक ने तृणमूल कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक क्षेत्र में अपने बयानों को लेकर सावधान रहने के लिए सचेत किया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप सोचते हैं कि आप एक सांसद या विधायक या ब्लॉक अध्यक्ष हैं और आपको सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें कहने की छूट है जो पार्टी को नीचा दिखाती हैं तथा इसकी स्थिति को कमजोर करती हैं, तो आप गलत हैं। ऐसा करने वालों की पहचान पहले ही हो चुकी है। हममें से हर कोई संगठन के नियमों द्वारा निर्देशित होता है। राज्य चुनावों से पहले आपके काम में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।”
इसके साथ ही उन्होने पार्टी सदस्यों से आंतरिक संघर्षों के बजाय जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘अपने मतभेदों को भूलकर लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित करें। साजिशों में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। व्हाट्सऐप ग्रुप की राजनीति में लिप्त लोगों को पता होना चाहिए कि इस तरह के प्रयास व्यर्थ होंगे। साजिश करने वालों पर ही इसका असर पड़ेगा।”
वहीं शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के नए आरोपपत्र का हवाला देते हुए पार्टी में दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले अभिषेक ने एजेंसी पर ‘‘अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम करने” का आरोप लगाया। अभिषेक ने दावा किया, ‘‘मुझे यह देखकर आश्चर्य होता है कि सीबीआई इतनी डरी हुई है कि वह अप्रत्यक्ष तरीके से मुझ पर उंगली उठा रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास मेरे खिलाफ कार्रवाई के योग्य सबूत नहीं हैं। मैंने यह पांच साल पहले भी कहा था और मैं इसे फिर से कहूंगा कि अगर आप एक भी ऐसा सबूत पेश कर सकते हैं जो मुझे किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से जोड़ता हो, तो आपको आरोपपत्र लिखने की जरूरत नहीं है। बस उन्हें अदालत में साबित करें और फांसी का फंदा तैयार करें। मैं खुशी-खुशी फांसी के फंदे पर लटक जाऊंगा।”
जानकारी दें कि, केंद्रीय एजेंसी ने शिक्षक भर्ती घोटाले पर अपने तीसरे पूरक आरोपपत्र में अभिषेक बनर्जी की पहचान स्पष्ट नहीं की है, हालांकि यह नाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे के नाम से बिलकुल मिलता-जुलता है, जिनके खिलाफ राज्य के राजनीतिक विपक्ष ने अतीत में बार-बार घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से 292 सदस्यीय राज्य विधानसभा में ‘‘मौजूदा 214 से कम से कम एक अतिरिक्त सीट” जीतने का लक्ष्य निर्धारित करने को कहा। अभिषेक ने दावा किया, ‘‘भाजपा के पास ईडी-सीबीआई-आयकर की तिकड़ी है, जो उसके लिए काम करती है। लेकिन उनमें सड़कों पर लड़ने की हिम्मत नहीं है। हम भाजपा के ‘चक्रव्यूह’ को तोड़ देंगे। हमने पहले भी ऐसा किया है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम इसे फिर से न कर सकें।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Abhishek banerjee on joining bjp and differences with mamta banerjee tmc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














