पुडुचेरी में टूटे वोटिंग के सारे रिकॉर्ड...5 बजे तक 86% से ज्यादा मतदान, केरल और असम में भी जबरदस्त उत्साह

Vidhansabha Chunav 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, पुडुचेरी में सबसे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है।
Voting Percentage Assembly Election 2026
पुडुचेरी में सबसे ज्यादा वोटिंग
Published on
Updated on

Assembly Election 2026 Voting: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में वोटिंग जारी है। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश कुल विधानसभा सीटें मतदान प्रतिशत (शाम 5 बजे तक)
असम 126 84.42%
पुडुचेरी 30 86.92%
केरल 140 75.01%

असम में कई जगह मतदान पूरा

असम के कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई। कामरूप जिले में मतदान समाप्त होते ही अधिकारियों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को विधिवत सील कर सुरक्षित रख लिया। एक पीठासीन अधिकारी ने बताया कि पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उन्होंने निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का आभार भी व्यक्त किया।

पुडुचेरी में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 86.92% लोगों ने वोट डाला। असम में 84.42% और केरल में 75.01%. तीनों जगहों पर लोग अच्छी संख्या में वोटिंग कर रहे हैं। बता दें कि पुडुचेरी में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था। एक ही चरण में मतदान हुआ और अब चुनाव का नतीजा 4 मई को आएगा।

केरल में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा

केरल में  2.71 करोड़ मतदाताओं में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है, जो चुनाव परिणामों को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। आपको बता दें कि केरल की 140 सीटों पर हो रहा चुनाव इस बार काफी ऐतिहासिक है। यहां सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ने की कोशिश में है। दूसरी ओर, कांग्रेस नीत गठबंधन (यूडीएफ) भ्रष्टाचार और शासन के मुद्दों को उठाकर फिर से सत्ता हासिल करना चाहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com