Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोते यात्री की जेब से महिला ने उड़ा लिया फोन, ट्रेन में चोरी का वीडियो हुआ वायरल

Mobile Theft in Train : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ट्रेन में सो रहे यात्री की जेब से बड़ी सफाई से मोबाइल फोन निकालती नजर आ रही है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 16, 2026 | 10:51 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Train Theft Video : ट्रेनों में चोरी और जेबकतरी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन बहुत कम मामलों में चोर कैमरे में कैद हो पाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कथित तौर पर ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री की जेब से मोबाइल फोन चुराती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर इतनी सफाई से चोरी कैसे की जा सकती है। कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो लोगों को सतर्क रहने का संदेश भी देता है।

आपकी यात्रा मंगलमय हो pic.twitter.com/rlJa7idDc0 — Chetan sudia (@SCD41451) June 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

चलती ट्रेन से उल्टा लटका युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा

Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल

मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO

राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO

सो रहे यात्री की जेब से महिला ने निकाला मोबाइल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के स्लीपर कोच जैसी दिखने वाली बोगी में काफी भीड़ मौजूद है। इसी बीच एक यात्री अपनी सीट पर बैठा-बैठा सो रहा होता है। तभी नीचे खड़ी एक महिला धीरे-धीरे उसके करीब पहुंचती है और बेहद शातिर तरीके से उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लेती है।

हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना के दौरान सो रहे यात्री को इसकी भनक तक नहीं लगती। महिला फोन निकालने के बाद सामान्य तरीके से वहां से हट जाती है। दावा किया जा रहा है कि ट्रेन में मौजूद किसी अन्य यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।

ये खबर भी पढ़ें : चलती ट्रेन से उल्टा लटका युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा

वीडियो ने दिलाई सफर के दौरान सतर्क रहने की याद

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो गया। इसके साथ यह दावा भी किया गया कि महिला को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई की यात्रा तो सच में मंगलमय हो गई।”

दूसरे ने कहा, “नींद खुलेगी तो पता चलेगा कि फोन गायब है।” वहीं कुछ लोगों ने वायरल वीडियो को स्क्रिप्टेड भी बताया। चाहे वीडियो असली हो या नहीं, लेकिन इसने एक बार फिर यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की याद दिला दी है।

Woman steals mobile phone from sleeping passenger in train video goes viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 10:51 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.