Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चलती ट्रेन से उल्टा लटका युवक, वायरल वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा

Train Stunt Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चलती ट्रेन के दरवाजे से उल्टा लटका नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इस तरह के खतरनाक स्टंट की आलोचना की।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 16, 2026 | 10:40 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dangerous Stunt on Moving Train : सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग कई बार अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं। आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं।

इसी कड़ी में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक युवक चलती ट्रेन के दरवाजे से उल्टा लटका दिखाई दे रहा है। यह नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं और कई यूजर्स इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं।

हे राम.. इन जैसों से सृष्टि की रक्षा करो….
प्रभु 🙏
🤯 pic.twitter.com/0Gt6MnwKpe
— Dinesh (@dkjain1308) June 16, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल

मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO

राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO

हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ाते दिखे बाबा, स्टाइल देखकर लोग बोले- ‘टेस्ला बाबा ऑन रोड’

चलती ट्रेन के दरवाजे से उल्टा लटका युवक

वायरल हो रहे करीब 11 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ट्रेन के दरवाजे पर उल्टा लटका हुआ है। हैरानी की बात यह है कि वह कई सेकंड तक उसी स्थिति में बना रहता है और उसे किसी तरह का डर या घबराहट नहीं दिखाई देती।

जरा सी चूक या हाथ फिसलने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन इसके बावजूद युवक खतरनाक स्टंट करता नजर आया। वीडियो देखकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : हैंडल छोड़कर बाइक दौड़ाते दिखे बाबा, स्टाइल देखकर लोग बोले- ‘टेस्ला बाबा ऑन रोड’

इस तरह का स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है

यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @dkjain1308 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “हे राम, इन जैसों से सृष्टि की रक्षा करो प्रभु।” वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों के साथ कुछ हो जाए तो दया भी नहीं आती।”

वहीं दूसरे ने कहा, “अब क्या ही बोलें इन्हें।” कई लोगों ने इस तरह के स्टंट को खतरनाक बताते हुए दूसरों से ऐसी हरकतों से दूर रहने की अपील की है। रेलवे और सुरक्षा विशेषज्ञ भी लगातार चेतावनी देते रहे हैं कि चलती ट्रेन में किसी भी तरह का स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है।

Man hangs upside down from moving train dangerous stunt video goes viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 10:40 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.