तालाब में कूदकर भागे जहांगीर खान के समर्थक...पुष्पा की रिहाई के लिए दे रहे थे धरना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Jahangir Khan Rope Waist: टीएमसी नेता जहांगीर खान की कमर में रस्सी बांधने पर भड़के समर्थकों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस और सुरक्षाबलों ने उनपर लाठीचार्ज किया।
Jahangir Khan's supporters fled by jumping into a pond... they were staging a protest for Pushpa's release when the police resorted to a lathi-charge.
फाल्टा में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठाचार्ज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bengal Police Lathi Charge TMC Workers: पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगनार इलाके में गिरफ्तार टीएमसी नेता जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज करके भगाया। हालात नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति ये बन गई कि कई प्रदर्शनकारी खुद को बचाने कि लिए पास के तालाब में कूद गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तालाब में कूदे लोग

पुलिस के लाठीचार्ज करते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच कई प्रदर्शनकारी पास के तालाब में कूद गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कमर में रस्सी बांधकर पुलिस ने घुमाया

भाजपा नेता Vishnu Vardhan Reddy ने अपने एक्स हैंडल से वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जहांगीर खान के कमर में रस्सी दिख रही है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, बंगाल में डर और धमकी के दिन खत्म हो गए हैं। कभी डरावने माने जाने वाले फाल्टा का दादा जहांगीर खान अब सबके सामने माफी मांगते दिख रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि जो लोग आम लोगों को डरा रहे थे, उन्हें आखिरकार बंगाल की BJP सरकार जवाबदेह ठहरा रही है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान को कमर में रस्सी बांधकर सड़कों पर घुमाया। इससे जहांगीर के समर्थक नाराज हो गए और सड़कों पर उतर आए। इस दौरान प्रदर्शकारियों ने इलाके का रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के पीछे नहीं हटने पर सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com