- Hindi News »
- Viral »
- Viral Video Indian Vlogger Anmol Jaiswal Serves Chole Puri To Chinese Family During Road Trip
चीन में भारतीय व्लॉगर ने चाइनीज फैमिली को खिलाई छोले-पूरी, रिएक्शन देख लोग हुए हैरान
Chinese Eating Chole Puri : भारतीय व्लॉगर अनमोल जयसवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चीन में अपने गाइड की फैमिली को छोले-पूरी खिलाते नजर आ रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Indian vlogger in China : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो लोगों को खूब हैरान कर रहा है, जिसमें भारत से ऑस्ट्रेलिया की कार यात्रा पर निकले भारतीय व्लॉगर अनमोल जयसवाल नजर आ रहे हैं। इस लंबी और रोमांचक यात्रा के दौरान अनमोल जब चीन से होकर गुजरते हैं, तो वहां उनके साथ एक दिलचस्प और यादगार अनुभव होता है।
चीन में अपने गाइड के घर खाने के दौरान अनमोल कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। दरअसल, अनमोल अपने साथ भारतीय स्वाद लेकर पहुंचे थे और उन्होंने अपने गाइड की चाइनीज फैमिली को छोले-पूरी खिलाने का फैसला किया।
चीनी फैमली को खिलाए छोले पूरी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनमोल चाइनीज फैमिली को भारतीय पकवान छोले-पूरी सर्व करते हैं। गाइड की फैमिली में शामिल महिलाएं भारतीय खाने को लेकर काफी उत्सुक नजर आती हैं। शुरुआत में अनमोल थोड़े हिचकिचाते हैं, क्योंकि पूरी काफी ज्यादा तेल में तली होती है।
ऐसे में वह अखबार और टिशू की मदद से पूरी का अतिरिक्त तेल पोंछते हैं और फिर सभी को परोसते हैं। इसके बाद वह उन्हें भारतीय तरीके से खाना खाने का तरीका भी बताते हैं। चाइनीज महिला पूरी का एक टुकड़ा तोड़कर उसे छोले में डुबोकर खाती है और जैसे ही पहला निवाला मुंह में जाता है, उसके चेहरे के भाव देखने लायक हो जाते हैं। स्वाद पसंद आता है, लेकिन तीखापन भी साफ झलकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
अजित पवार को बच्चों ने दी भावुक श्रद्धांजलि, प्लेन क्रैश का वो खौफनाक मंजर देख भर आएंगी आंखें, देखें Video
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
चलते ऑटो से निकला पहिया, बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर; देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
ये खबर भी पढ़ें : रील बनाने के चक्कर में लड़की ने बंदर से की नजदीकी, एक झटके में हो सकता था बड़ा हादसा
भाई ने चीन में भारत का नाम रोशन कर दिया
वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अनमोल भी चाइनीज खाने का स्वाद लेते हैं और इस तरह दोनों देशों की खानपान संस्कृति का खूबसूरत आदान-प्रदान होता है। यह वीडियो फेसबुक पर Anmol Jaiswal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई ने चीन में भी भारत का नाम रोशन कर दिया।” वहीं दूसरे ने कहा, “अनमोल भाई ने तो कमाल कर डाला।” कई यूजर्स का मानना है कि भारतीय खाने जैसा स्वाद दुनिया में कहीं और नहीं मिलता।
Viral video indian vlogger anmol jaiswal serves chole puri to chinese family during road trip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आम्रपाली दुबे की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, सास-बहू के रिश्तों की दिलचस्प कहानी दिखाएगी स्वर्ग से प्यारा घर हमारा
Mar 13, 2026 | 01:14 PMकुलदीप यादव की शादी में लगेगा क्रिकेटरों का जमावड़ा, MS Dhoni सहित कई खिलाड़ी पहुंचे मसूरी
Mar 13, 2026 | 01:13 PMLPG सिलेंडर के लिए लाइन में लगे थे भूषण कुमार, बारी आने से पहले आया हार्ट अटैक और थम गईं सांसें
Mar 13, 2026 | 01:11 PMअमेरिका में सवानी बंधुओं का महाघोटाला: 30 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी में हो सकती है 400 साल की जेल
Mar 13, 2026 | 01:03 PMNagpur News: हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में सरकार, स्टेशन फ्लाईओवर के लिए पहली किस्त होगी जारी
Mar 13, 2026 | 01:03 PMमीरा भाईंदर में पानी संकट, 1350 मिमी मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से आपूर्ति प्रभावित
Mar 13, 2026 | 01:02 PM‘बाबा सरेंडर दे दे सिलेंडर’, महाराष्ट्र विधान भवन में LPG सिलेंडर का कट आउट लेकर पहुंचे पटोले और वडेट्टीवार
Mar 13, 2026 | 12:57 PMवीडियो गैलरी

हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM













