जयमाला से पहले दुल्हन पर ‘भूत’ चढ़ा? दूल्हा घबराया, शादी का वीडियो हुआ वायरल
Groom Scared Viral Video शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की अचानक बदलती हरकतों ने दूल्हे और मेहमानों को चौंका दिया। जयमाला से ठीक पहले दुल्हन के अजीब रिएक्शन्स वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Wedding Viral Video : शादी–ब्याह वाले वीडियो वैसे ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार जो क्लिप सामने आई है, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कहा जा रहा है कि जयमाला की रस्म से ठीक पहले दुल्हन पर अचानक “भूत” आ गया और उसकी हरकतों ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे और कमेंट्स में तरह–तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ लोग इसे मजाक समझ रहे हैं, तो कई इसे सीरियसली लेकर चर्चा कर रहे हैं।
जल्दबाजी में किस दुनिया से दुल्हन ले आया,
आज यहां से दूल्हे की विदाई होगी 😂 pic.twitter.com/MU8YlUCrcb — Aditi Menon (@Aditi_Menon_123) December 5, 2025
सम्बंधित ख़बरें
क्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर सड़क पर पिटाई! पुणे का वायरल वीडियो देख लोगों का खौल उठा खून
70 साल से ज्यादा की उम्र में केदारनाथ चढ़ीं दो बहनें, जोश देखकर युवा भी रह गए हैरान
Varanasi Heatwave: बनारस में गर्मी से राहत देने के लिए लगाए गए मिस्ट फैन और वॉटर फाउंटेन
Viral Mock Interview Video: AC तेज करने की मांग पड़ी भारी, उम्मीदवार के उड़ गए होश
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंच पर बैठे हैं। दोनों के आस–पास परिवार वाले और दोस्त मौजूद हैं। सबकुछ बिल्कुल सामान्य चल रहा होता है लेकिन कुछ ही सेकंड में माहौल बदल जाता है। दुल्हन का चेहरा अचानक बदलने लगता है। वह बड़े अजीब तरीके से हंसने लगती है और दूल्हे को घूर-घूरकर देखने लगती है।
दूल्हा यह देखकर घबरा जाता है और एकदम डर जाता है। आसपास के लोग भी पहले तो समझ ही नहीं पाते कि अचानक क्या हो गया। कुछ लोग दुल्हन को संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसकी हरकतें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : पुनीत सुपरस्टार ने गंदे पानी में बिरयानी डुबोकर खाई, वीडियो देखकर भड़के लोग
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
यह वीडियो एक्स (Twitter) पर @Aditi_Menon_123 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। पोस्ट के साथ यूज़र ने मजाकिया कैप्शन भी लिखा— “जल्दबाजी में किस दुनिया से दुल्हन ले आया, आज यहां से दूल्हे की विदाई होगी।” वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में जमकर मज़े लेने शुरू कर दिए।
किसी ने लिखा कि अगर शादी से पहले ही दूल्हा इतना डर गया तो आगे कैसे संभालेगा। जबकि एक यूज़र ने मजाक में लिखा कि “भूत भी अब शादी में एंट्री मारने लगा है, एंकर की जरूरत ही नहीं।” कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड बताया। जबकि कई इसे सिर्फ एक मज़ेदार शादी वाला पल मान रहे हैं। फिलहाल वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।
