बारिश के दौरान श्मशान में चिता को तिरपाल से ढककर अंतिम संस्कार: देखें VIDEO
Uttar Pradesh Badaun News: बदायूं में भारी बारिश के कारण श्मशान घाट में जरूरी सुविधाओं की कमी के चलते अंतिम संस्कार तिरपाल के नीचे ढंककर करना पड़ा। परिजनों ने बताया ये हमारे लिए बहुत बुरा अनुभव रहा।
- Written By: सौरभ शर्मा
श्मशान में चिता को तिरपाल से ढककर अंतिम संस्कार करना पड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh News: उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में रविवार को दाह संस्कार स्थल पर बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते एक परिवार को भारी बारिश के दौरान भीगने से बचाने के लिये चिता को मजबूरन तिरपाल से ढकना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिसौली तहसील के इस्लामनगर विकास खंड स्थित जगतुआ गांव में हुई यह घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई।
अब घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया है। राम कुमार शर्मा नामक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु के बाद उनके परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों को बारिश से चिता को बुझने से बचाने के लिए आनन-फानन में प्लास्टिक का तिरपाल लगाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में दाह संस्कार के लिए कोई उचित बुनियादी ढांचा नहीं है और इसमें न तो शेड है और न ही चबूतरा। केवल एक खुला मैदान है जिसे श्मशान घाट के रूप में नामित किया गया है।
#बदायूं : बिसौली तहसील के गांव जगतुआ में बारिश के दौरान चिता को तिरपाल तानकर जलाना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने गांव में विकास कार्यों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों को बारिश में शमशान भवन न होने के कारण खुले में अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। वायरल… pic.twitter.com/qeu9iKk5gL — UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 13, 2025
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
पहली कमाई से बेटे ने पिता को दिया खास सरप्राइज, जूते पहनाते ही भावुक हुए पापा; VIDEO ने जीता लोगों का दिल
मॉल के फव्वारे को समझ बैठा स्विमिंग पूल! बच्चे की मस्ती का VIDEO हुआ वायरल, लोग बोले- बचपन लौट आया
वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी
मृतक के बेटे ने बताई सच्चाई
मृतक के बेटे अजय शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ”ऐसे श्मशान घाट का क्या फायदा जहां बुनियादी सुविधाएं ही न हों? न तो कोई शेड है और न ही कोई बोर्ड। आज हमने किसी तरह चिता को प्लास्टिक के तिरपाल से ढककर काम चलाया। यह बहुत बुरा अनुभव था। ”उन्होंने कहा कि सरकार को उचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि अंतिम संस्कार के दौरान परिवारों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
खंड विकास अधिकारी ने स्वीकार की अव्यवस्था
उत्तर प्रदेश के इस्लामनगर के खंड विकास अधिकारी (BDO) मुनव्वर खान ने पुष्टि की कि जगतुआ गांव में कोई समुचित रूप से विकसित श्मशान घाट नहीं है। उन्होंने कहा, ”हमारे पूरे ब्लॉक में केवल चार ग्राम सभाओं में ही श्मशान घाट हैं। उनमें से दो नए बने हैं। ऐसी सुविधाओं का निर्माण सरकार द्वारा आवंटित विशेष धन पर आधारित है।”
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास, BJP बोली- इनको कलह ही ले डूबेगी
मुनव्वर खान ने बारिश के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली मुश्किलों को स्वीकार किया और कहा कि वह मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस बारे में बताएंगे और जल्द समाधान का प्रयास करेंगे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
