कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास, BJP बोली- इनको कलह ही ले डूबेगी

Karnataka Congress के विधायक ने दावा किया है कि भाजपा यहां पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में जुटी है। ED से 55 विधायकों पर फोकस बनाने के लिए कहा गया है कि वे BJP में शामिल नहीं होते तो उनको निशाना बनाएं।
कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास- भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Karnataka Congress News: कांग्रेस के एक विधायक द्वारा भाजपा पर कर्नाटक सरकार गिराने का आरोप लगाए जाने के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को पलटवार करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के मद्देनजर सत्तारूढ़ पार्टी में ही विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त'' के प्रयास हो रहे हैं।

कांग्रेस के एक विधायक ने दावा किया है कि भाजपा कर्नाटक में सरकार गिराने की योजना बना रही है और उसने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से 55 विधायकों को निशाना बनाने के लिए एक सूची तैयार की है। हुंगुंड से कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने 55 कांग्रेस विधायकों की सूची तैयार की है, ताकि अगर वे भाजपा में शामिल नहीं हुए, तो उन पर ईडी या सीबीआई के छापे डलवाए जा सकें।

जो गलत है फिर उस पर तो ED की नजर

विजयानंद के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए जोशी ने कहा, ‘‘क्या उन्होंने (विजयानंद ने) ईडी की सूची में आने के लिए कुछ (गलत) किया है? जिन्होंने गलत किया है, वे ईडी की नजर में आएंगे, दूसरे नहीं। जो सही हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है और उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 55 विधायकों का यह दावा मुद्दों को भटकाने की साजिश है।''

CM और डिप्टी CM खुद कर रहे धनबल का इस्तेमाल

पत्रकारों से यहां बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी है। जोशी ने दावा किया, ‘‘सिद्धरमैया ने हाल ही में कहा था कि शिवकुमार के पास ज्यादा विधायकों का समर्थन नहीं है, इसलिए दोनों अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए अपने धनबल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कांग्रसे को आंतरिक कलह ही उन्हें ले डूबेगी

विधायकों को खरीदने के लिए तैयार दोनों ही लोग वहां (कांग्रेस में) मजबूत हैं, इसलिए हमारे (भाजपा) लिए वहां प्रयास करने का कोई मौका नहीं है और हम ऐसी चीजों में शामिल नहीं होना चाहते।'' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का आधिकारिक रुख जनादेश के विरुद्ध नहीं जाने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पांच साल का कार्यकाल पूरा करना चाहिए, क्योंकि उसके पास जनादेश है, लेकिन आंतरिक कलह के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वे विधायकों से ऐसे बयान दिलवा रहे हैं कि भाजपा उनके 55 विधायकों को निशाना बना रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com