पेट्रोल पंप पर दो लड़कियों में मारपीट, बीच में स्कूटी चढ़ाने का वीडियो वायरल
Girls Fight Viral Video : महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप पर दो लड़कियों की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Petrol Pump Fight Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां आपस में झगड़ती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि किसी छोटी बात से शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसक रूप ले लेती है।
वीडियो में दिखता है कि दोनों लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगती हैं और पूरा पेट्रोल पंप मानो जंग का मैदान बन जाता है। आसपास मौजूद लोग इस घटना को देखते रहते हैं, लेकिन कोई बीच-बचाव करता नजर नहीं आता।
Cat-Kalesh b/w Two girls inside Petrol Pump💀 pic.twitter.com/K9sC2hRkzu — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
पेट्रोल पंप पर दो लड़कियों के बीच हुई जमकर मारपीट
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रीम रंग का कुर्ता पहनी एक लड़की ब्लैक टॉप पहनी लड़की को थप्पड़ मारती है और फिर उसके बाल पकड़कर नीचे गिरा देती है। इसके बाद झगड़ा और ज्यादा बढ़ जाता है।
इसी दौरान एक युवक स्कूटी लेकर वहां पहुंचता है और कथित तौर पर दूसरी लड़की के ऊपर स्कूटी चढ़ा देता है, जिससे वह दर्द से तड़पने लगती है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ सिर्फ तमाशबीन बनी रहती है, जो इस घटना को और भी चिंताजनक बनाता है।
ये खबर भी पढ़ें : फिनिश लाइन से पहले जश्न मनाना पड़ा भारी, 2 सेकंड में छिनी जीत का वीडियो वायरल
लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए।
हालांकि, कई यूजर्स ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की हिंसा खतरनाक हो सकती है और लोगों को समय रहते हस्तक्षेप करना चाहिए। यह वायरल वीडियो समाज में बढ़ती असंवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
