-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Nia Arrested Accused Associated With Terrorist Organization Of Isis
ISIS के पुणे स्लीपर सेल का मुख्य आरोपी चढ़ा हत्थे, NIA ने लखनऊ से किया गिरफ्तार
- Written By: Saurabh Pal
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुणे में सक्रिय ISIS से जुड़े एक आतंकवादी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रिजवान अली है, इस पर तीन लाख का इनाम था।

प्रतीकात्मक तस्वीर-NIA
लखनऊ: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। शुक्रवार को एजेंसी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ISIS से जुड़ी गतिविधियों को भारत में बढ़ावा देता था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रिजवान अली उर्फ अबू सलमा उर्फ मोला के रूप में हुई है। यह ISIS पुणे स्लीपर मॉड्यूल केस में 11वां वांटेड आरोपी और आतंकी गतिविधियों का साजिशकर्ता है। इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी को लेकर बताया कि रिजवान अली आतंकवादी संगठन ISIS की भारत विरोधी गतिविधियों और साजिशों में शामिल था। इसने विभिन्न इलाकों में रेकी की है। एजेंसी के मुताबिक आतंकी अली बंदूक चलाने, और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बनाने की ट्रेनिंग देने में भी शामिल था।
रिजवान अली पर था 3 लाख का इनाम
रिजवान अली राष्ट्रीय जांच एजेंसी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। रिजवान की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। जारी बयान में बताया गया कि गिरफ्तार आतंकी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। वह विदेशी आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। जांच एजेंसी की तरफ से बताया गया कि रिजवान अली पहले से गिरफ्तार 10 आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। इन लोगों ने मिलकर देश को अस्थिर करने की साजिश रची, जिसमें सांम्प्रदायिक विद्वेष फैलाना भी शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
कल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
BJP में होगा बड़ा बदलाव? राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अमित शाह से मिले CM योगी, सियासी हलकों में चर्चा तेज
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
सपा या कांग्रेस, किसे किसकी ज्यादा जरूरत? सूबे की 143 सीटों के गणित ने बढ़ाई गठबंधन की सियासी टेंशन
ये भी पढ़ें-जयंत पाटिल ने शरद पवार गुट के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली जिम्मेदारी
अब गिरफ्तार 11 आरोपी
रिजवान अली के अलावा, गिरफ्तार किए गए अन्य स्लीपर-सेल सदस्यों की पहचान मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, अब्दुल कादिर पठान, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, शमिल नाचन, आकिफ नाचन, शाहनवाज आलम, अब्दुल्ला फैयाज शेख और तलहा खान के रूप में की गई है। सभी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने UAPA, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है।
NIA देशभर में चला रही आतंक विरोधी अभियान
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि भारत सरकार के खिलाफ युद्ध, हिंसा या किसी अन्य प्रकार की साजिशों के खिलाफ NIA जांच जारी रखे हुए हैं। पुणे ISIS हथियार और विस्फोटक जब्ती मामले में गिरफ्तार रिजवान को यहां एक अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया
Nia arrested accused associated with terrorist organization of isis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMसागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
Jul 14, 2026 | 10:57 PMदूल्हा कार नहीं, बैलगाड़ी पर पहुंचा बारात लेकर, दहेज के खिलाफ दिया अनोखा संदेश
Jul 14, 2026 | 10:56 PMX पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
Jul 14, 2026 | 10:54 PMअयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PMVastu Tips: नौकरी में बार-बार आ रही रुकावट? तकिए के नीचे रखी एक छोटी-सी चीज बदल सकती है आपकी किस्मत
Jul 14, 2026 | 10:51 PMपरदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM














