अवैध मस्जिद! रेलवे के सख्त तेवर से मस्जिद कमेटी में हड़कंप, खाली नहीं किया तो चलेगा बुल्डोजर
Prayagraj News: निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मस्जिद कमेटी को रेलवे प्रशासन द्वारा हटाने का निर्देश दिया गया है। रेलवे प्रशासन इस मस्जिद को अनधिकृत मानता है। 27 अप्रैल तक खाली करने का निर्देश।
- Written By: अमन मौर्या
प्रयागराज जंक्शन के पास स्थित मस्जिद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Prayagraj Junction Mosque Demolition Notice: संगम नगरी और उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाला महत्वपूर्ण स्टेशन प्रयागराज जंक्शन स्टेशन का इस समय पुनर्विकास का काम चल रहा है। इसमें स्थित मस्जिद को लेकर रेलवे प्रशासन में नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्य में बाधा बन रहे मस्जिद कमेटी को रेलवे प्रशासन द्वारा हटाने का निर्देश दिया गया है। रेलवे प्रशासन इस मस्जिद को अनधिकृत मानता है। इसलिए इसे हटाने का निर्देश दिया गया है। रेलवे द्वारा दी गई नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में भवन को खाली नहीं किया गया तो होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं मस्जिद कमेटी की ही होगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के बाद मस्जिद कमेटी में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मस्जिद उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में पंजीकृत है। रेलवे द्वारा जारी नोटिस के बाद मस्जिद कमेटी हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।
27 अप्रैल तक हटाने का आदेश
रेल प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में भवन को 27 अप्रैल तक खाली करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रयागराज जंक्शन पर निर्माण कार्य 15 अप्रैल से शुरू होना है। उनके अनुसार यह मस्जिद रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी। इसलिए निर्धारित समय 27 अप्रैल तक परिसर खाली कर दिया जाए, अन्यथा होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी मस्जिद कमेटी की ही होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Noida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
UP बनेगा एविएशन हब! 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, 16 शहरों से सीधे होगी कनेक्टिविटी
अलीगढ़ में अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार, कहा- जो गौ माता की रक्षा का लेगा संकल्प, उसी को मिलेगा वोट
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, लोनी मर्डर केस का आरोपी गौरव नागर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
प्रयागराज जंक्शन ने दिया नोटिस
प्रदेश में उत्तर मध्य रेलवे के अधीन आने वाले प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन में पिछले काफी समय से पुनर्विकास कार्य चल रहा है। स्टेशन के सिटी साइड में स्थित यह मस्जिद पुनर्निर्माण कार्यों में बाधा बन रहा है। जिससे निर्माण कार्य रुका हुआ है। इसी को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने मस्जिद कमेटी को हटाने के संबंध में नोटिस जारी किया है।
अवैध मस्जिदों पर चल रहा बुल्डोजर
प्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार आने के बाद से ही पूरे प्रदेश में लगातार अवैध मस्जिदों, मजारों, मदरसों आदि पर बुल्डोजर कार्रवाई जारी है। इसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरती रही है। हाल ही में संभल में बुल्डोजर कार्रवाई काफी चर्चा में बना रहा।
ये भी पढ़ें- राजपथ के बाद अब बारी ‘सिविल लाइंस’ की, क्या औपनिवेशिक पहचान मिटाने पर …
हाईकोर्ट जाने की तैयारी में कमेटी
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी नोटिस मिलने पर मस्जिद कमेटी हड़कंप मच गया। मस्जिद कमेटी अब इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों के अनुसार, यह मस्जिद उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के तहत रजिस्टर है। यह अनाधिकृत नहीं है। यह मस्जिद लंबे समय से यहीं स्थापित है।
