रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी बनी खतरा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन का वीडियो वायरल
Truck Train Crash Video : रेलवे क्रॉसिंग पर जाम के बीच ट्रक के पटरी पार करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार ट्रेन ट्रक से टकराती दिखाई दे रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट।(सोर्स - सोशल मीडिया)
Railway Crossing Accident : रेलवे क्रॉसिंग पर कुछ सेकंड बचाने की कोशिश कई बार बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
वीडियो में रेलवे क्रॉसिंग पर भारी जाम की स्थिति नजर आती है, जहां लोग अपनी गाड़ियों को किसी तरह आगे निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच एक ट्रक पटरी पार करने का प्रयास करता दिखाई देता है और कुछ ही सेकंड बाद एक तेज रफ्तार ट्रेन उससे टकरा जाती है।
समझ नहीं आता लोगों को इतनी भी क्या जल्दी पड़ी है जो मौत के मुंह में खुद जा रहे हैं? जान हथेली पर लिए घूमने वाले लोग पता नहीं बीमा कराकर आते हैं क्या? अरे भाई २ मिनट का सब्र नहीं है? अब हो गई न जल्दी? pic.twitter.com/4ua2MGFHXN — Anuj Agnihotri Swatntra (@swatntra_anuj) May 22, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Akola के पारस बिजली केंद्र में बड़ा हादसा, दो ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
गोंदिया में 4 महीनों में 136 सड़क हादसे, 80 लोगों की मौत, 16 ब्लैकस्पॉट बने हादसों के केंद्र
ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
जवाहरनगर में टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 2 चालकों की मौत, 1 युवक गंभीर घायल
रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकराया ट्रक
वायरल वीडियो में ट्रेन लगातार हॉर्न बजाती हुई दिखाई देती है, लेकिन सड़क पर मौजूद लोग अपनी गाड़ियों को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं। ट्रक धीरे-धीरे रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा होता है, तभी ट्रेन तेज गति से पहुंचती है और उससे जोरदार टक्कर हो जाती है।
टक्कर के बाद धूल और धुएं का गुबार उठता दिखाई देता है, जबकि आसपास मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगते हैं। वीडियो का यह हिस्सा काफी भयावह नजर आता है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
यह जल्दबाजी और लापरवाही का नतीजा
हालांकि इस वीडियो की पूरी परिस्थितियां और घटना का आधिकारिक विवरण अभी स्पष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग रेलवे क्रॉसिंग पर गेट न होने को हादसे की वजह बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स लोगों की जल्दबाजी और लापरवाही को जिम्मेदार मान रहे हैं।
वीडियो को X पर @swatntra_anuj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। फिलहाल घटना की वास्तविक स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है, इसलिए वायरल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना जरूरी है।
