मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Manish Kashyap FIR: यूट्यूबर मनीष कश्यप पर टोयोटा द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है, क्योंकि ई20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण को लेकर उनकी कार में खराबी के दावे जांच में झूठे पाए गए।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Manish Kashyap FIR Ethanol Petrol Controversy: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जून के अंत में टोयोटा की इनोवा हाइक्रॉस कार खरीदी थी, जो E20 पेट्रोल के अनुकूल है। गाड़ी से 12000 किलोमीटर चलने के बाद जब सर्विस कराई गई तो उसमें खराबी आने का दावा करते हुए मनीष ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ एक वीडियो बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल मिश्रण से उनकी गाड़ी खराब हुई है।
इसके जवाब में Toyota ने स्पष्ट किया कि गाड़ी पूरी तरह प्रमाणित है और खराबी मिलावटी ईंधन या पानी की वजह से हो सकती है। कंपनी ने मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। हाल ही में एक कॉन्क्लेव में नितिन गडकरी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि जांच में यूट्यूबर के दावे झूठे पाए गए हैं, जिसमें पेट्रोल में पानी और मिलावट की बात सामने आई थी।