डिजाइन इमेज 
वीडियो

"सैलरी से गुजारा नहीं होता..." रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO

Lucknow police: लखनऊ के रहीमाबाद थाने के दरोगा गुड्डू प्रसाद का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कहते हैं सैलरी से गुजारा नहीं होता। पुलिस ने किया सस्पेंड।

करुणा नंद शाहवाल

Lucknow Police Inspector Bribery Case Suspended: लखनऊ के रहीमाबाद थाने से खाकी को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तैनात सब-इंस्पेक्टर गुड्डू प्रसाद पर एक मुकदमे की विवेचना के दौरान भारी-भरकम रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं। वायरल ऑडियो और वीडियो में दरोगा कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि "सैलरी से गुजारा नहीं होता"।

आरोप है कि उन्होंने पीड़ित परिवार से पहले 2 लाख और फिर डेढ़ लाख रुपये की मांग की, और पैसे न मिलने पर बेटे को थाने लाकर पीटा तथा 25,000 रुपये लेने के बाद छोड़ा। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। और जांच एसपी अलीगंज को सौंप दी गई है।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू