बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान

Bee Swarm on Bike : साओ पाउलो से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक शख्स जब अपनी पार्क की हुई बाइक लेने पहुंचा तो बाइक और हेलमेट पर हजारों मधुमक्खियों ने कब्जा कर लिया था।
A huge swarm of bees covering a parked bike and helmet left social media users stunned.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bees Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को चौंका देते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पार्क की हुई बाइक पर अचानक मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने कब्जा कर लिया। वीडियो देखने के बाद कई लोग डर और हैरानी दोनों जाहिर कर रहे हैं।

बाइक पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने किया कब्जा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना साओ पाउलो की बताई जा रही है। वायरल वीडियो की शुरुआत में जानकारी दी जाती है कि एक व्यक्ति ने अपनी बाइक सामान्य तरीके से पार्क की थी। लेकिन जब वह कुछ समय बाद वापस लौटा तो उसके सामने ऐसा दृश्य था जिसकी उसने शायद कल्पना भी नहीं की होगी। बाइक के आसपास बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मंडरा रही थीं और उन्होंने बाइक के अलग-अलग हिस्सों पर अपना डेरा जमा लिया था।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मधुमक्खियां सिर्फ बाइक के हैंडल तक सीमित नहीं थीं, बल्कि हेलमेट पर भी बड़ी संख्या में जमा हो गई थीं। ऐसा लग रहा था मानो वहां लंबे समय से कोई छत्ता बना हुआ हो। हेलमेट और बाइक के सामने वाले हिस्से पर इतनी ज्यादा मधुमक्खियां थीं कि वाहन का असली रंग तक नजर नहीं आ रहा था। यह दृश्य देखने वाले लोग भी हैरान रह गए।

पर्यावरण विभाग की टीम ने मधुमक्खियों को हटाया

बताया गया कि बाद में पर्यावरण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से मधुमक्खियों को वहां से हटाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार यह मधुमक्खियों के प्रवास का समय भी हो सकता है। इस दौरान वे पेड़ों, छतों या किसी सुरक्षित जगह पर अस्थायी रूप से इकट्ठा हो जाती हैं।

विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर कहीं मधुमक्खियों का ऐसा बड़ा झुंड दिखाई दे तो उसे खुद हटाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से स्थिति खतरनाक हो सकती है। बेहतर यही है कि संबंधित विभाग या प्रशिक्षित लोगों की मदद ली जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com