-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Team Arrived To Collect The Electricity Bill Ran Away From Village After Seeing Drama Of Woman Rajasthan
सावधान: मैं देवी हूं श्राप देकर कर दूंगी अंधा, वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम डरकर भागी
- Written By: काजल चोपड़े
डिस्कॉम की टीम गांव में पहुंची तो एक महिला उनके गाड़ी के सामने बैठ गई।

नई दिल्ली, वसूली करने पहुंची टीम से बचने के लिए लोग कई तरीके निकालते है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर में एक गांव में हुई। यहां पर बिजली का बकाया बिल (Electricity Bill) वसूलने पहुंची टीम के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
दरअसल, डिस्कॉम टीम राजस्थान (Rajasthan) के बयाना उपखंड के गांव वैसोरा में बिजली के बिल नहीं चुकाने पर बकाया राशि वसूलने पहुंची थी। तब वहां एक महिला ने जबरदस्त ड्रामा किया, जिसकी चर्चा अब हर तरह हो रही है।
डिस्कॉम की टीम गांव में पहुंची तो एक महिला उनके गाड़ी के सामने बैठ गई। इसके बाद वह अपने शरीर के अंदर दैवीय शक्ति आने का ड्रामा करने लगी। इतना ही नहीं महिला ने डिस्कॉम की टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘मैं देवी हूं और यदि आप लोगों ने कार्रवाई की तो मैं श्राप देकर सभी को अंधा कर दूंगी।’
सम्बंधित ख़बरें
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
Rajasthan: जोधपुर को मिला ₹480 करोड़ का नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने लॉन्च की नई UDAN स्कीम, जानें क्या है खासियत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
मिली हुई जानकारी के अनुसार, इस गांव के घरेलू कनेक्शन के करीब 8-10 उपभोक्ताओं पर ने बिजली का बिल नहीं भरा था। उनका बिजली बिल का करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया चल रहा था। डिस्कॉम टीम ने बकायादार उपभोक्ताओं से बिल की राशि जमा करने के लिए कहा, यदि वह बकाया राशि नहीं भरते तो वह लोग कनेक्शन काटकर ट्रांसफार्मर उठाकर ले जाएंगे। इस पर लोगों ने किसानों के पास पैसे न होने का हवाला देते हुए बिजली बिल फिलहाल जमा कराने में असमर्थता जताई।
इस बीच गांव की महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। तभी भीड़ से एक महिला सामने आती है और डिस्कॉम की गाड़ी के सामने बैठकर सिर हिलाते हुए अपने आपको काली माँ का रूप बताने लगती है। इतना ही नहीं जबरन कार्रवाई करने पर श्राप देकर अंधा कर देने तक की धमकी देती है। दैवीय प्रकोप के कारण डिस्कॉम कर्मचारी भी डर जाती है।
गांव के लोगों ने बताया कि महिला को दैवीय शक्ति प्राप्त है और उसमें अब देवी मां की शक्ति आ गई है। महिला का यह ड्रामा देखकर डिस्कॉम टीम डरकर भागने लग जाती है। बाद में गांववालों ने टीम को समझाया और बकाया बिजली बिल 10 दिन में भरने का आश्वासन दिया।
Team arrived to collect the electricity bill ran away from village after seeing drama of woman rajasthan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Jul 11, 2026 | 08:29 AMMangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Jul 11, 2026 | 08:23 AMस्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Jul 11, 2026 | 08:15 AMभारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Jul 11, 2026 | 08:12 AMपंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 08:03 AMTibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
Jul 11, 2026 | 08:00 AMनवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














