टीचर की शादी में डाउट पूछने पहुंचा स्टूडेंट, टीचर का जवाब सुन हंस पड़े लोग; वीडियो वायरल
Student Teacher Funny Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र अपनी टीचर की शादी के स्टेज पर पहुंचकर “Ma’am I have one doubt” कहता है। टीचर का जवाब सुनकर लोग हंस पड़े।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Teacher Wedding Viral Clip : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक छात्र अपनी ही टीचर की शादी के स्टेज पर पहुंचकर उनसे डाउट पूछता नजर आता है। वीडियो में दिख रहा है कि शादी का फंक्शन चल रहा है, दुल्हन बनी टीचर स्टेज पर खड़ी हैं।
तभी उनका एक स्टूडेंट वहां पहुंचता है और मासूमियत से कहता है, “Ma’am, I have one doubt।” शादी जैसे खास मौके पर पढ़ाई का जिक्र सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा देते हैं।
टीचर का रिएक्शन देखने लायक था। स्कूल छूट सकता है, होमवर्क छूट सकता है, पर ‘doubts’ कभी पीछा नहीं छोड़ते। जब आपकी पढ़ाई का साया शादी के मंडप तक पहुँच जाए।😂 एक छात्र ने अपनी टीचर की शादी में जाकर पूछा “Ma’am, I have one doubt”🙋♂️ pic.twitter.com/HQbtP4Oa04 — ममता राजगढ़ (@rajgarh_mamta1) February 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
जनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
टीचर की शादी में डाउट पूछने पहुंचा स्टूडेंट
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में टीचर का जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है। स्टूडेंट की बात सुनकर वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, “इस पीरियड के बाद आना, कल बोला था न तुम्हें।”
उनका यह जवाब इतना नेचुरल और मजेदार है कि स्टेज के पास खड़े लोग भी हंस पड़ते हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “स्कूल छूट सकता है, होमवर्क छूट सकता है, पर डाउट कभी पीछा नहीं छोड़ते।”
ये खबर भी पढ़ें : 11 साल से अधूरा फ्लैट, नोएडा में फंसी कमाई… कपल की कहानी हुई वायरल
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “जब आपकी पढ़ाई का साया शादी के मंडप तक पहुंच जाए।” तो किसी ने मजाक में कहा, “डाउट विल क्लियर आफ्टर दिस मोमेंट।”
एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया, “आई हैव वन डाउट, लड़का कैसा है?” इस हल्के-फुल्के वीडियो ने लोगों को अपने स्कूल के दिनों की याद दिला दी और इंटरनेट पर हंसी का माहौल बना दिया।
