11 साल से अधूरा फ्लैट, नोएडा में फंसी कमाई… कपल की कहानी हुई वायरल

Noida Flat Delay Case : नोएडा में 11 साल पहले खरीदा गया फ्लैट अब तक तैयार नहीं हुआ। कपल ने इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी कहानी साझा की, जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
A Noida couple’s 11-year wait for their unfinished flat has gone viral online.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Noida Housing Project : दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर जैसे मेट्रो शहरों में तेजी से अपार्टमेंट बन रहे हैं, लेकिन हर प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा हो जाए, यह जरूरी नहीं। Noida में भी कई ऐसे हाउसिंग प्रोजेक्ट हैं, जहां लोगों की जिंदगी भर की कमाई फंसी हुई है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल ने अपने अधूरे फ्लैट की कहानी साझा की है।

11 साल से नहीं बना अपार्टमेंट

मुदस्सर अहमद खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी अलफिशा और बच्चों के साथ उसी बिल्डिंग के सामने खड़े नजर आते हैं, जहां उन्होंने 11 साल पहले फ्लैट खरीदा था। वीडियो में वह बताते हैं कि इसी फ्लैट के भरोसे उनकी शादी तय हुई थी।

अलफिशा के पिता ने इस उम्मीद में रिश्ता किया था कि उनका अपना घर होगा। लेकिन अफसोस, इतने साल बीत जाने के बाद भी फ्लैट तैयार नहीं हुआ। शादी को 9 साल हो चुके हैं और अब उनके दो बच्चे भी हैं, फिर भी उन्हें अपने घर का इंतजार है।

लोगों ने मुस्कुराहट और धैर्य की तारीफ की

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि शायद बच्चों की शादी भी इसी अधूरे फ्लैट को दिखाकर होगी।

वहीं कई लोगों ने उनकी मुस्कुराहट और धैर्य की तारीफ की। इस कहानी ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की समस्या को उजागर किया है, जहां हजारों परिवार अपने सपनों के घर का इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com