फोन पर बात कर रही महिला पर पीछे से कुत्ते का हमला, वीडियो देख सहमे लोग
Woman Attacked by Dog : सड़क किनारे फोन पर बात कर रही महिला पर अचानक कुत्ते ने किया हमला, वीडियो वायरल होने के बाद बहस तेज। लोग इसे बढ़ती समस्या मानते हुए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dog Attack Viral Video : आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को डरा दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक महिला अपने मोहल्ले की सड़क पर आराम से फोन पर बात करती नजर आती है।
तभी अचानक एक कुत्ता पीछे से बिना भौंके दौड़ता हुआ आता है और महिला के पैर में काट लेता है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिलता।
Street dog attack on a Lady who was casually talking on phone pic.twitter.com/kXuYTUe1Ow — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 31, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
कुत्ते ने किया महिला पर हमला
वीडियो में दिखता है कि कुत्ते के काटते ही महिला घबरा जाती है और जोर-जोर से चिल्लाते हुए वहां से भागने की कोशिश करती है। डर और हड़बड़ी में वह संतुलन खो बैठती है और सड़क पर गिर जाती है।
इसके बाद वह किसी तरह घिसटकर खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन डर के कारण बार-बार गिरती नजर आती है। कुछ ही देर में आसपास के लोग वहां पहुंचते हैं और कुत्ते को भगाकर महिला की मदद करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Audi चलाती ‘कूल दादी’ का वीडियो वायरल, कॉन्फिडेंस देख लोग बोले- “उम्र सिर्फ नंबर है”
लोगों ने की सख्त कदम उठाने की मांग
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर आवारा कुत्तों के मुद्दे पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे बढ़ती समस्या मानते हुए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, वहीं डॉग लवर्स कुत्तों के साथ मानवीय व्यवहार और सही प्रबंधन की बात कर रहे हैं।
हालांकि इस घटना ने यह जरूर दिखा दिया है कि सड़क पर अचानक होने वाले ऐसे हमले कितने खतरनाक हो सकते हैं, जहां पीड़ित को बचाव का मौका तक नहीं मिल पाता।
