Audi चलाती ‘कूल दादी’ का वीडियो वायरल, कॉन्फिडेंस देख लोग बोले- “उम्र सिर्फ नंबर है”

Grandmother Driving Audi : ऑडी कार चलाती दादी का वीडियो वायरल, आत्मविश्वास और स्टाइल ने जीता लोगों का दिल। ह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें मोटिवेट भी कर रहा है।
Grandmother driving an Audi goes viral, wins hearts with confidence and style.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Cool Granny Driving Audi Video : सोशल मीडिया पर कब कौन स्टार बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस बार इंटरनेट पर एक ऐसी दादी छाई हुई हैं, जिनका अंदाज और कॉन्फिडेंस देखकर हर कोई उनका फैन बन गया है।

वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला लग्ज़री Audi कार चलाती नजर आ रही हैं। चेहरे पर सुकून, हाथ में स्टीयरिंग और अंदाज में पूरा टशन-दादी का यह स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Audi कार चलाती बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी बेहद आराम से कार ड्राइव कर रही हैं। उनके साथ एक शख्स भी बैठा है, लेकिन गाड़ी पूरी तरह वही संभाल रही हैं। खास बात यह है कि उनके चेहरे पर जरा भी डर या हिचकिचाहट नहीं दिखती, बल्कि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ ड्राइव कर रही हैं।

उनकी बॉडी लैंग्वेज और स्टाइल देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्हें ड्राइविंग का वर्षों का अनुभव हो। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

लोगों ने की दादी की जमकर तारीफ

आज के दौर में जहां बढ़ती उम्र के साथ लोग कई कामों से दूरी बना लेते हैं, वहीं यह दादी एक प्रेरणा बनकर सामने आई हैं। उनका यह वीडियो साफ संदेश देता है कि अगर हौसला हो तो उम्र कभी भी रुकावट नहीं बनती। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कोई उन्हें “कूल ग्रैनी” कह रहा है, तो कोई लिख रहा है, “ऐसी एनर्जी चाहिए लाइफ में।” कई लोगों ने मजाक में कहा कि दादी ने तो युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया। कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें मोटिवेट भी कर रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com