Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Siya Goyal Pub Video Viral: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी मंगेतर सिया गोयल का एक पब वीडियो वायरल हुआ है। वहीं पुलिस ने लोहागढ़ किले में 300 फीट गहरी खाई में डमी गिराकर सीन री-क्रिएट किया।
- Written By: आकाश मसने
सिया गोयल का पब में गाली देते हुए वीडियो वायरल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ketan Agarwal Fiancee Siya Goyal Video Viral: महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच एजेंसियों के साथ-साथ आम जनता का ध्यान भी इस मामले पर दोबारा केंद्रित हो गया है।
सिया गाेयल का गाली देते हुए वीडियो आया सामने
केतन अग्रवाल की मंगेतर व हत्या की मुख्य आरोपी सिया गोयल का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक पब में फोन पर गाली-गलौज करती नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश का ध्यान खींचने वाले इस हाई-प्रोफाइल मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
माना जा रहा है कि यह वीडियो दिसंबर 2025 में रिकॉर्ड किया गया था। इसमें सिया एक नाइटक्लब के अंदर बीयर की बोतल जैसी चीज पकड़े हुए और फोन पर बात करती हुई दिखाई दे रही है। बातचीत के दौरान उसे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। फिर वह है “पहले वह मुझे धोखा देता है, फिर मुझे फोन करता है।”
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Siya Goyal’s mother – Siya was so innocent. She never smoked, drank, or partied. She didn’t have a boyfriend. Meanwhile, Siya posted this on her Instagram. Her family members followed her and knew everything. Feminist girls are still defending her. pic.twitter.com/KOWVMmwN9U — ︎ ︎venom (@venom1s) July 1, 2026
क्रिकेट मैच देखते हुए वीडियो आया था सामने
इस वीडियो के अलावा, सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी की कई पुरानी तस्वीरें और क्लिप भी सामने आई हैं। ऐसे ही एक वीडियो में दोनों को कथित अपराध से कुछ महीने पहले एक क्रिकेट लीग मैच में साथ देखा गया है। हालांकि, जांचकर्ताओं ने आधिकारिक तौर पर इन वीडियो का संबंध हत्या के मामले से नहीं जोड़ा है।
सिया गोयल पर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप
बता दें सिया गोयल पर अपने मंगेतर पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। 18 जून को पुणे जिले के लोहगढ़ किले पर केतन का एक चट्टान से धक्का दे दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और दोनों इसी साल नवंबर में शादी होने वाली थी।
पुणे ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल, दोनों 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। पुलिस सबूत जुटाने और मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच में जुटी है। इस बीच, पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन के मोबाइल फोन की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, केतन की मौत के कुछ समय बाद तक उसका मोबाइल सिया के पास था। बाद में उसने वह फोन केतन के परिवार को सौंप दिया।
लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को लोहगढ़ किले में कथित वारदात वाली जगह पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। इस दौरान अधिकारियों ने केतन की लंबाई और वजन के बराबर एक फाइबर डमी का इस्तेमाल किया और घटना को समझने के लिए उसे करीब 300 फीट गहरी खाई में गिराया।
यह भी पढ़ें:- क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
लोनावला डिवीजन के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस गजानन टोम्पे ने कहा कि जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर घटनाक्रम को दोबारा दोहराकर देखा गया। उन्होंने कहा कि हम आरोपी को लोहगढ़ किले में घटनास्थल पर ले गए और वहां पूरी घटना को दोबारा दोहराकर देखा। यह प्रक्रिया जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। मामले की जांच अभी जारी है और सभी जरूरी तथ्य अदालत के सामने पेश किए जाएंगे। हम इस मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
