कबाड़ जैसी कार लेकर सड़क पर निकला शख्स, ‘ओपन एयर ड्राइविंग’ वीडियो वायरल
Strange Car Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स बिना दरवाजे और छत वाली अधूरी कार चलाता नजर आया। वीडियो ने लोगों को हैरान भी किया और सड़क सुरक्षा पर बहस भी छेड़ दी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Open Air Driving Experience : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया। वीडियो में एक शख्स ऐसी कार चलाता नजर आता है, जिसे देखकर लगता है कि उसका ठिकाना कबाड़ी की दुकान होना चाहिए था। गाड़ी की हालत देखकर कोई भी चौंक जाए, क्योंकि उसमें ना दरवाजे हैं, ना छत और ना ही पूरी बॉडी।
इसे कहते हैं असली Open Air ड्राइविंग एक्सपीरियंस किया आप भी ऐसी ड्राइविंग का शोक रखते हैं? pic.twitter.com/MXIP73Vv1J — 𝐌𝐫 𝐀𝐫𝐛𝐚𝐳❤️🔥 (@Mr_arbaz_77) February 19, 2026
कबाड़ जैसी कार लेकर सड़क पर निकला शख्स
वीडियो की शुरुआत एक व्यस्त सड़क से होती है, जहां चारों तरफ गाड़ियां आ-जा रही हैं। तभी कैमरा एक अजीब सी गाड़ी पर टिकता है। आगे सिर्फ इंजन, दो पहिए, स्टीयरिंग और एक ड्राइविंग सीट दिखाई देती है।
सम्बंधित ख़बरें
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
स्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
जनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर उसी सीट पर आराम से बैठा है और गाड़ी को तेजी से चला रहा है। सीट नीचे से सड़क को छूती हुई नजर आती है, जो किसी भी वक्त हादसे का कारण बन सकती है। यह दृश्य देखने वालों के लिए रोमांचक होने के साथ-साथ खतरनाक भी लगता है।
ये खबर भी पढ़ें : दोस्त ने सिगरेट पीने से रोका, तो पेट्रोल पंप पर लगा दी आग, रायपुर से आया डराने वाला VIDEO
लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Mr_arbaz_77 नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, “इसे कहते हैं असली Open Air Driving Experience।” करीब 10 सेकंड के इस क्लिप को हजारों लोग देख चुके हैं।
कुछ यूजर्स ने इसे पागलपन बताया, तो कुछ ने इसे बेहद जोखिम भरा कदम कहा। कई लोगों ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर चिंता जताई। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के इस तरह गाड़ी चलाना न सिर्फ ड्राइवर बल्कि अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।
