UPSC की तैयारी के साथ इंसानियत की मिसाल, छात्र ने बचा खाना जानवरों को खिलाया

UPSC Aspirant Viral Video : दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र ने शादी समारोह में बचे खाने को इकट्ठा कर आवारा कुत्तों और गायों को खिलाया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।
A UPSC aspirant won hearts by feeding stray animals with leftover wedding food.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Student Feeds Stray Dogs : सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जो समाज के सामने एक नई मिसाल पेश कर जाते हैं। इस बार दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र का वीडियो चर्चा में है।

देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक Union Public Service Commission (UPSC) की तैयारी के बीच इस छात्र ने इंसानियत का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सबक

जानकारी के अनुसार, छात्र एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। जहां ज्यादातर लोग खाने-पीने और जश्न में व्यस्त थे, वहीं उसने आयोजन में बचे हुए खाने को डिब्बों में इकट्ठा किया। बाद में वह खाना आसपास के भूखे कुत्तों और गायों को खिला दिया।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Bahubali_IND2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिखाया गया है कि छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में भी पीछे नहीं रहता।

इंसानियत ही सबसे बड़ी परीक्षा

यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि यह उसके अच्छे संस्कारों को दर्शाता है, तो दूसरे ने कहा कि इंसानियत ही सबसे बड़ी परीक्षा है। कई लोगों ने यह भी सलाह दी कि किसी भी आयोजन में उतना ही खाना लेना चाहिए जितना खाया जा सके, ताकि बर्बादी न हो।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से होती है। UPSC की तैयारी कर रहे इस छात्र ने दिखा दिया कि एक अच्छा अधिकारी बनने से पहले अच्छा इंसान बनना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com