चलती ट्रेन के टॉयलेट से निकलने लगी चिंगारी, वायरल वीडियो देखकर लोग रह गए दंग
Train Toilet Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन के टॉयलेट से चिंगारियां निकलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो देख ट्रेन सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो का स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Sparks in Train Bathroom : ट्रेन में सफर करते समय लोगों को अक्सर खूबसूरत नजारे और यादगार अनुभव मिलते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।
वायरल क्लिप में चलती ट्रेन के बाथरूम के अंदर लगे इंडियन कमोड से चिंगारियां निकलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर लोग डर और हैरानी दोनों जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल रहा है और यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
चलती ट्रेन के बाथरूम से ब्रेक लगाने पर निकल रही चिंगारी….. सोचो इस समय इस पर कोई बैठा होता तो क्या….😂 pic.twitter.com/YA4z0OP4Bc — Pushpraj sharma (@ThePushprajX) May 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
अटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
चलती ट्रेन के बाथरूम से निकली चिंगारियां
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही है और टॉयलेट के कमोड के अंदर से लगातार चिंगारियां निकल रही हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भी इस दृश्य को देखकर हैरान नजर आता है।
हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस ट्रेन का है, किस देश का है या इसे कब रिकॉर्ड किया गया। इसके बावजूद वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने इसे सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है, जबकि कुछ यूजर्स इसे तकनीकी खराबी मान रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : कैब में फंसी युवती ने दिखाई हिम्मत, ड्राइवर नहीं रोक रहा था गाड़ी, फिर ऐसे बची जान
यूजर्स रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ThePushprajX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया कि अगर इस समय कोई व्यक्ति कमोड पर बैठा होता तो क्या होता। खबर लिखे जाने तक लाखों लोग इस वायरल वीडियो को देख चुके हैं।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोग मजाकिया प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसकी सत्यता को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
