‘टिन का डिब्बा’ कहने पर बाइक सवार को कार की बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा; घटना का वीडियो वायरल

Saharanpur Road Rage सहारनपुर में रास्ता देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब स्विफ्ट कार सवार युवकों ने एक बाइक सवार को कार की बोनट पर लादकर 500 मीटर तक घसीटा।
A minor altercation in Saharanpur turned into a dangerous road rage incident in which a young man riding a bike was dragged for 500 metres on the bonnet of a car.
वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

UP Incident Viral Video : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रोड रेज का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। नागल–टपरी मार्ग पर रास्ता देने को लेकर शुरू हुई मामूली बहस देखते ही देखते खतरनाक टकराव में बदल गई। एक बाइक सवार युवक ने गुस्से में स्विफ्ट कार को ‘टिन का डिब्बा’ कह दिया, जिसके बाद कार में सवार युवक भड़क उठे।

उन्होंने बाइक सवार पर हमला कर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसी बीच विवाद इतना बढ़ गया कि युवक अपनी जान बचाने के लिए कार के सामने खड़ा हो गया, लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि उसे घसीटते हुए आगे बढ़ गया।

घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घायल युवक लगभग 500 मीटर तक कार के बोनट पर चिपका पड़ा रहा, जबकि आरोपी उसे तेज रफ्तार में लेकर सड़क पर दौड़ाते रहे। अचानक कार चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। यह दृश्य देख राहगीर दहशत में आ गए।

युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है, लेकिन साथ ही उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की भी प्रशंसा की।

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो सामने आते ही पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि विवाद रास्ता न देने और वाहन की हल्की टक्कर को लेकर हुआ था। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें ट्रेस कर लिया गया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह रोड रेज का बेहद गंभीर मामला है, जिसमें आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। जिला प्रशासन ने भी कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी सड़क पर इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com