इंडिया आते ही हॉर्न से चौंका रशियन कपल, शिलॉन्ग की सड़कों का वीडियो हुआ वायरल

India Horn Culture : भारत की पहली यात्रा पर आए रशियन कपल को कार हॉर्न की आदत ने किया हैरान, बेटी के साथ शिलॉन्ग में रिकॉर्ड किया रिएक्शन वीडियो वायरल। यह वीडियो भारत की सड़कों की हकीकत दिखाता है।
A Russian couple visiting India for the first time was shocked by constant car honking in Shillong, and their reaction video went viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Foreigner Reaction India : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रशियन कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे भारत की ट्रैफिक संस्कृति को देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। यह कपल हाल ही में अपनी बेटी मरीना खरबानी के पास शिलॉन्ग आया है और भारत की यह उनकी पहली यात्रा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वे कार में सफर कर रहे होते हैं और चारों तरफ से लगातार कार हॉर्न की आवाजें आने लगती हैं। यही चीज उनका ध्यान खींच लेती है और वे बार-बार पूछते नजर आते हैं कि लोग इतनी ज्यादा हॉर्न क्यों बजा रहे हैं।

रशियन फैमली सड़क पर बेवजह हॉर्न बजाने से हुई परेशान

वीडियो में मरीना आगे की सीट पर बैठी दिखाई देती हैं, जबकि पीछे की सीट पर उनके रशियन पेरेंट्स बैठे होते हैं। जैसे ही कार चलती है, हॉर्न की आवाजें तेज हो जाती हैं। इस पर उनके माता-पिता हैरानी से पूछते हैं कि क्या हमने कुछ गलत कर दिया है या कोई वजह है, जिसकी वजह से लोग हॉर्न बजा रहे हैं।

इस सवाल पर मरीना मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि भारत में हॉर्न बजाने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। उनका यह जवाब सुनकर माहौल और भी हल्का हो जाता है और वीडियो काफी मजेदार बन जाता है।

कई यूजर्स ने हॉर्न कल्चर के लिए सॉरी बोला

मरीना ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उनके पेरेंट्स हॉर्न बजने की वजह जानने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इंडिया में कारण ढूंढना बेकार है। मरीना ने कुछ समय पहले ही एक भारतीय नागरिक से शादी की है और उन्हें हाल ही में भारतीय पासपोर्ट भी मिला है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

कई लोग रशियन कपल को “वेलकम टू इंडिया” कह रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ने मजाक में हॉर्न कल्चर के लिए सॉरी भी बोला है। वहीं कुछ लोगों ने भारत की सड़कों पर ट्रैफिक और अव्यवस्था को इसका कारण बताया है। कुल मिलाकर यह वीडियो विदेशियों की नजर से भारत की सड़कों की हकीकत दिखाता है, जिसने लोगों को हंसाया भी है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है।