- Hindi News »
- Viral »
- Reddit Post Canada To India Mother Death
मां के अचानक निधन ने बदल दी जिंदगी, कनाडा छोड़ भारत लौटने का लिया फैसला; NRI ने बताई भावुक कहानी
NRI Emotional Story रेडिट पर एक युवक ने मां के अचानक निधन के बाद कनाडा छोड़ भारत लौटने के अपने फैसले को साझा किया, जिस पर यूजर्स ने संवेदना और संयम बरतने की सलाह दी।
- Written By: हितेश तिवारी

प्रतिनिधि इमेज (सोर्स - इंटरनेट)
Reddit Post India Return : रेडिट पर शेयर किए गए एक भावुक पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को गहराई से झकझोर दिया है। “28M, Canada to India” शीर्षक से यह पोस्ट r/ReturnToIndia सबरेडिट पर डाली गई, जिसमें एक युवक ने बताया कि मां के अचानक निधन ने उसकी पूरी ज़िंदगी की दिशा बदल दी। युवक ने लिखा कि उसकी मां की तीन दिन पहले कार्डियक अरेस्ट से अचानक मौत हो गई।
खबर मिलते ही उसने तुरंत फ्लाइट बुक की और भारत आकर अंतिम संस्कार किया। उसने अपने दर्द को शब्दों में बयां करते हुए लिखा कि उसे गहरा अपराधबोध, पछतावा और यह एहसास हो रहा है कि अब वह मां के साथ कभी भी छोटे-छोटे पल भी नहीं जी पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
हिजबुल्लाह: लेबनान में ईरान का सबसे शक्तिशाली प्रॉक्सी और उसकी खूनी जंग की पूरी कहानी
Gold-Silver Price: होली पर कारोबार बंद, लेकिन सोने-चांदी की कीमतों की उड़ान जारी, 3.5 लाख जा सकता है सिल्वर
अमेरिका की तेल कूटनीति: सद्दाम और गद्दाफी के बाद क्या अब ईरान के तेल भंडार पर है नजर?
होली के त्यौहार पर मौसम की मार! दिल्ली से झारखंड तक गर्मी से बढ़ेंगी मुश्किलों, 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
रेडिट पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
लोगों से मां के करीब रहने की अपील की
दर्द को और गहरा बनाने वाली बात यह थी कि मां के निधन से कुछ ही घंटे पहले उसकी उनसे वीडियो कॉल पर बात हुई थी। युवक ने लिखा, “अब भी कुछ भी असली नहीं लग रहा। वह इस दुनिया में मेरी सबसे पसंदीदा इंसान थीं।” उसने विदेश में रह रहे लोगों से अपील की कि वे आज ही अपनी मां से ज्यादा समय बात करें और उन्हें बताएं कि वे उनसे कितना प्यार करते हैं।
उसने यह भी साझा किया कि उसका 15 महीने का बच्चा अपनी दादी से कभी मिल ही नहीं पाया, जो उसके लिए सबसे बड़ा दुख है। युवक ने बताया कि उसकी मां चाहती थीं कि वह भारत लौट आए, खासकर बेंगलुरु, ताकि वे उसके परिवार के साथ रह सकें।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु में यूएस व्लॉगर्स को मिली भारतीयों की मेहमाननवाजी, चाय से लेकर घर का खाना तक फ्री
यूजर्स ने संवेदना जताई
वायरल पोस्ट में उसने कनाडा में बिताए आठ सालों पर भी सवाल उठाए। उसने लिखा कि परमानेंट रेजिडेंसी, घर और नागरिकता के करीब पहुंचना अब उसे खोखला लग रहा है। उसने माना कि विदेश में अकेलापन, कठोर मौसम और परिवार का साथ न होना उसे अब साफ नजर आ रहा है। मां के जाने के बाद उसने कनाडा में अपना घर बेचकर भारत में स्थायी रूप से लौटने का फैसला किया है।
उसने लिखा कि वह अपने बच्चे को परिवार, रिश्तों और भारतीय मूल्यों के साथ बड़ा करना चाहता है। हालांकि कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने संवेदना जताई, वहीं कुछ ने सलाह दी कि गहरे दुख के समय कोई बड़ा और स्थायी फैसला लेने से पहले थोड़ा समय लेना बेहतर होगा।
Reddit post canada to india mother death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिजबुल्लाह: लेबनान में ईरान का सबसे शक्तिशाली प्रॉक्सी और उसकी खूनी जंग की पूरी कहानी
Mar 03, 2026 | 10:14 AMGold-Silver Price: होली पर कारोबार बंद, लेकिन सोने-चांदी की कीमतों की उड़ान जारी, 3.5 लाख जा सकता है सिल्वर
Mar 03, 2026 | 10:06 AMअमेरिका की तेल कूटनीति: सद्दाम और गद्दाफी के बाद क्या अब ईरान के तेल भंडार पर है नजर?
Mar 03, 2026 | 09:54 AMहोली के त्यौहार पर मौसम की मार! दिल्ली से झारखंड तक गर्मी से बढ़ेंगी मुश्किलों, 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
Mar 03, 2026 | 09:47 AMखाड़ी देशों में तेल संकट: ईरान के हमलों से सऊदी-कतर में उत्पादन ठप, आसमान छू रही कीमतें
Mar 03, 2026 | 09:33 AMजिंदा रहना है तो तुरंत निकलो, ईरानी हमले से अमेरिका में डर का माहौल, नागरिकों से खाड़ी देश छोड़ने के लिए कहा
Mar 03, 2026 | 09:32 AMमुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
Mar 03, 2026 | 09:25 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM










