रमजान में मस्जिद पहुंचता है ‘मेहमान’: रोज इफ्तार में शामिल होता लंगूर, वीडियो वायरल
Langur Iftar Viral Video : रमजान के दौरान एक मस्जिद में रोज इफ्तार के समय पहुंचने वाले लंगूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे इंसान और जानवर के बीच भरोसे की मिसाल बता रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mosque Iftar Langur Video : रमजान के पवित्र महीने में सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मस्जिद के अंदर रोजेदार इफ्तार की तैयारी कर रहे हैं और उनके बीच एक लंगूर आराम से बैठा हुआ है। अजान के बाद जैसे ही लोग इफ्तार शुरू करते हैं, वह भी उनके साथ खाना खाने लगता है। यह नजारा लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी।
रोजेदारों के साठ आराम से बैठ कर लंगूर इफ्तार कर रहें है, और ये लंगूर रोज साम के टाइम आ जाते हैं, और इफ्तार होने तक आराम से इफ्तार करके वापस जाते हैं! pic.twitter.com/9Hed6gFRWr — Karishma Aziz Qureshi (@karishma_aziz97) February 26, 2026
रोजादारों के साथ इफ्तारी करते दिखे लंगूर
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @karishma_aziz97 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के मुताबिक, यह लंगूर रोज शाम के समय मस्जिद में पहुंच जाता है और इफ्तार खत्म होने तक वहीं बैठा रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
खास बात यह है कि वहां मौजूद लोग उसे भगाते नहीं हैं, बल्कि वह शांति से उनके बीच बैठा रहता है। इफ्तार के बाद वह खुद ही वहां से चला जाता है। इंसान और जानवर के बीच यह सहज मेलजोल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
ये खबर भी पढ़ें : राजस्थान की दादियों का ‘स्वैग’ वायरल: 75 की उम्र में खुद संभाली बाइक की कमान; वीडियो वायरल
वीडियो सद्भाव और करुणा का संदेश
वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। किसी ने इसे रहमत और रहमदिली की मिसाल बताया, तो किसी ने कहा कि यह मखलूक-ए-खुदा के बीच मोहब्बत का खूबसूरत दृश्य है।
कुछ लोगों ने हल्के अंदाज में कमेंट किया कि लगता है लंगूर को भी इफ्तार का समय याद हो गया है। कुल मिलाकर यह वीडियो रमजान के मौके पर आपसी सद्भाव और करुणा का संदेश देता नजर आ रहा है।
