50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
Father Daughter Bond : एक बेटी ने अपने पिता के 50वें जन्मदिन पर नई बाइक गिफ्ट देकर उन्हें भावुक कर दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो ने पिता-बेटी के रिश्ते और परिवार के प्यार की खूबसूरत मिसाल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Bike Gift Emotional Video : माता-पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करते हैं और अक्सर अपनी जरूरतों से पहले परिवार को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में जब बच्चे अपने माता-पिता के लिए कुछ खास करते हैं, तो वह पल बेहद भावुक बना देता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटी ने अपने पिता के 50वें जन्मदिन पर उन्हें नई बाइक गिफ्ट देकर सरप्राइज दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है और पिता-बेटी के रिश्ते की खूब तारीफ हो रही है।
बेटी ने पिता को 50वें जन्मदिन पर गिफ्ट की बाइक
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nandus.notebook नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में बेटी वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार से जुड़ी रहती है। तभी उसके पिता अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर से बाहर आते हैं। बाहर एक लाल कपड़े से ढकी बाइक खड़ी होती है।
जैसे ही सरप्राइज का खुलासा होता है और कपड़ा हटाया जाता है, नई बाइक देखकर पिता कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं। उनकी आंखें नम हो जाती हैं और वह भावुक होकर पहले अपने बेटे को गले लगाते हैं, जिसने इस सरप्राइज की तैयारी में मदद की थी। इसके बाद वीडियो कॉल पर अपनी बेटी को धन्यवाद देते हुए जन्मदिन का यह अनमोल तोहफा स्वीकार करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : सिंगापुर में पानी में तैरता मिला कुरकुरे का पैकेट, वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
वायरल वीडियो के साथ बेटी ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उसने कहा कि उसके पिता ने हमेशा परिवार को खुद से पहले रखा और उसे बेहतर जिंदगी देने के लिए हर संभव कोशिश की। बेटी ने लिखा कि यह बाइक उनके त्याग और प्यार के सामने बहुत छोटी है, लेकिन वह उन्हें यह एहसास दिलाना चाहती थी कि पूरा परिवार उनसे कितना प्यार करता है और उनकी कितनी कद्र करता है।
उसने अपनी मां और भाइयों का भी इस सरप्राइज को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “उनकी आंखों के आंसू सब कुछ बयां कर रहे थे।” वहीं दूसरे ने कहा, “पिता-बेटी का यह रिश्ता दिल छू लेने वाला है।” कई लोगों ने इसे परिवार के प्यार और संस्कार की सबसे खूबसूरत मिसाल बताया।
