होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
Shashi Tharoor: केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक होटल की लिफ्ट में फंस गए। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने तत्परता बताते हुए उन्हें और उनके साथ फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
- Written By: प्रिया जैस
शशि थरूर को लिफ्ट से किया रेस्क्यू (सौजन्य-एक्स)
Shashi Tharoor Kerala Lift Rescue: केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ बड़ा हादसा होते-होते बचा। कांग्रेस सांसद तिरुवनंतपुरम में एक होटल की लिफ्ट में फंस गए, जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनके साथ मौजूद लोगों को वहां से रेस्क्यू किया।
शशि थरूर का रेस्क्यू वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम में ‘रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट’ के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल होने के लिए एक प्राइवेट होटल पहुंचे थे, जहां वे कुछ देर के लिए लिफ्ट में फंस गए।
लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकले शशि थरूर
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Congress MP Shashi Tharoor got briefly stuck in the lift of a private hotel while arriving to attend the installation ceremony of the Rotary Club of Trivandrum East. Fire and Rescue Services personnel reached the spot and used a hydraulic… pic.twitter.com/EA0FtTHTqZ — ANI (@ANI) July 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
सिंगापुर में पानी में तैरता मिला कुरकुरे का पैकेट, वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
शशि थरूर ने रेस्क्यू सर्विस कर्माचारियों को किया सम्मानित
जैसे ही फायर और रेस्क्यू टीम को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए लिफ्ट को खोलने की प्रक्रिया शुरू की। फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर और हाइड्रोलिक स्प्रेडर का इस्तेमाल करके लिफ्ट का दरवाजा खोला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। लिफ्ट से बाहर निकलते समय उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं थी, उन्हें रेस्क्यू टीम पर पूरा भरोसा था।
लिफ्ट से बाहर निकलते समय वे मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। रेस्क्यू टीम की क्विक एक्शन से खुश होकर बाद में शशि थरूर ने फायर और रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारियों को उनकी तत्परता के लिए उन्हें सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें – अचानक बिगड़ी लालू यादव की तबीयत! पटना के IGIMS में भर्ती, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहुंचीं अस्पताल
मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने बताया कि होटल की बीच में लिफ्ट फंस गई थी। “हमने हर कोशिश की, लेकिन कुछ काम नहीं आया। फिर फायर और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। चिंता की कोई बात नहीं है, हम सब ठीक हैं।” उन्होंने बताया कि लिफ्ट मैकेनिक और होटल के कर्मचारी सबसे पहले पहुंचे थे, लेकिन वे दरवाजा नहीं खोल पाए, इसलिए फायर टीम को बुलाना पड़ा।
