चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने दौड़कर बचाई जान, वीडियो वायरल
RPF Jawan Saves Passenger : बारूनी-गोंदिया एक्सप्रेस के पास एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। मौके पर मौजूद RPF जवान ने तेजी दिखाकर उसकी जान बचा ली।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Train Platform Accident : रेलवे स्टेशन पर हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं, लेकिन जल्दबाजी कई बार खतरनाक हादसों का कारण बन जाती है। सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं।
वीडियो में एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में फंस जाता है। उसी समय ट्रेन चलने लगती है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। कुछ सेकंड की देरी उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी, लेकिन तभी RPF जवान ने बहादुरी दिखाते हुए उसे बचा लिया।
Passenger stuck b/w Baruni-Gondia Express train and platform. RPF Post Fort ASI Niranjan acted fast and saved him later shifted him to District Hospital for first aid. pic.twitter.com/4rnGDn16aQ — Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘तेज बन गए तो जेल गए, नहीं बनते तो नाम निकल जाता’, वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर के कथित बयान से मचा बवाल
उज्जैन: मोहर्रम जुलूस के दौरान खतरनाक स्टंट, 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल
सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
मुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
RPF जवान ने बचाई यात्री की जान
जानकारी के अनुसार यह घटना बारूनी-गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन के पास हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरकर फंस गया था। आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े और कुछ ही पलों में वहां भीड़ जमा हो गई।
इसी दौरान RPF पोस्ट फोर्ट के ASI निरंजन ने बिना समय गंवाए तेजी से कार्रवाई की और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु में ट्रैफिक पुलिस ने रोका शख्स, चालान नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक यूनिसाइकिल चलाने की ली ट्रेनिंग
लोगों ने RPF जवान की जमकर तारीफ की
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग ASI निरंजन की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे सतर्क रेलवे कर्मचारियों की वजह से कई जिंदगियां बच जाती हैं। दूसरे ने कहा कि जवान का तुरंत फैसला लेना काबिल-ए-तारीफ है।
वहीं कुछ लोगों ने रेलवे व्यवस्था पर सवाल भी उठाए और कहा कि ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच ज्यादा गैप हादसों की बड़ी वजह है। कई यूजर्स ने सुझाव दिया कि रेलवे को प्लेटफॉर्म डिजाइन और सुरक्षा इंतजामों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
