उज्जैन: मोहर्रम जुलूस के दौरान खतरनाक स्टंट, 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल
Ujjain News : उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर आतिशबाजी की गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
मैजिक को लटकाया (फोटो सोर्स- नवभारत)
Badnagar Muharram Stunt Video : उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान किए गए एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक टाटा मैजिक वाहन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई तक हवा में लटकाया गया है। इस दौरान वाहन के भीतर से आतिशबाजी भी की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार यह घटना 23 जून की बताई जा रही है। बड़नगर के अडान मोहल्ला क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक टाटा मैजिक वाहन को क्रेन से उठाकर हवा में लटका दिया गया। वाहन के ऊपर पहुंचने के बाद उसमें मौजूद लोगों द्वारा आतिशबाजी की गई। जुलूस में शामिल लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हो सकता था बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस स्थान पर यह प्रदर्शन किया गया, वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। ऐसे में यदि क्रेन में कोई तकनीकी खराबी आ जाती या आतिशबाजी के दौरान कोई हादसा हो जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी इस तरह के जोखिमपूर्ण आयोजन पर चिंता जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
मुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
देवास में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में बहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी, 10 किलोमीटर दूर मिला एक शव
धार में मोहर्रम के दौरान हंगामा, 13 नामजद समेत 100 लोगों पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर आतिशबाजी की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आयोजकों से पूछताछ की जा रही है।#Ujjain #Badnagar #Muharram #ViralVideo #TataMagic pic.twitter.com/Ixr3Cs2icl — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 25, 2026
आयोजकों से पूछताछ कर रही पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। बड़नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आयोजकों और क्रेन मालिक से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तरह के प्रदर्शन और आतिशबाजी के लिए प्रशासन से आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं।
ये भी पढ़ें : देवास में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में बहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी, 10 किलोमीटर दूर मिला एक शव
जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी आयोजनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल कर रही है।
