सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
Seoni School News : सिवनी के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का छात्रों से कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
- Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
स्कूल प्रिंसिपल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Seoni School Principal Viral Video: सिवनी जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज कुमार गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्राचार्य छात्रों और छात्राओं से अभद्र भाषा में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच की बात कही है।
जानकारी के अनुसार कुछ पूर्व छात्र और छात्राएं विद्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी और एडमिशन प्रक्रिया को लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि जब छात्रों ने प्रवेश नहीं मिलने की स्थिति में लिखित जवाब मांगा तो प्राचार्य मनोज कुमार गौतम नाराज हो गए और कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्कूल प्रबंधन पर खड़े हुए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो वायरल करने वाले छात्र दीपक डेहरिया का आरोप है कि वे एनसीसी से जुड़े छात्रों के प्रवेश संबंधी मामले को लेकर विद्यालय पहुंचे थे। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने न केवल प्रवेश देने से इनकार किया, बल्कि उन्हें विद्यालय परिसर से बाहर जाने और दोबारा स्कूल में प्रवेश नहीं करने की बात भी कही। साथ ही छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
देवास में दर्दनाक हादसा: उफनते नाले में बहे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी, 10 किलोमीटर दूर मिला एक शव
धार में मोहर्रम के दौरान हंगामा, 13 नामजद समेत 100 लोगों पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रिंसिपल ने दी सफाई
वहीं, प्राचार्य मनोज कुमार गौतम ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो में दिख रहा छात्र विद्यालय का पूर्व छात्र है और कुछ अन्य लोगों के साथ योजनाबद्ध तरीके से उनसे मिलने आया था। उन्होंने स्वीकार किया कि बातचीत के दौरान उन्हें गुस्सा आ गया था और कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग हो गया, जिनका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था। प्रिंसिपल ने कहा कि लगातार कार्यभार और प्रशासनिक दबाव के कारण वे तनाव में थे, लेकिन फिर भी उन्हें संयम बनाए रखना चाहिए था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका किसी छात्र या छात्रा का अपमान करने का उद्देश्य नहीं था।
ये भी पढ़ें : धार में मोहर्रम के दौरान हंगामा, 13 नामजद समेत 100 लोगों पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
DEO ने दिए जांच के आदेश
इधर मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो और शिकायत उनके संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर शिक्षा जगत में चर्चा तेज हो गई है और लोग जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
