मुंबई में मेयर के सामने मैनहोल में गिरा BMC अधिकारी, घटना के बाद भड़कीं रितु तावड़े, Video वायरल
Mumbai Manhole Accident: मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। निरीक्षण के दौरान मेयर के सामने एक BMC अधिकारी खुले मैनहोल में गिर गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
- Written By: आकाश मसने
मेयर रितु तावड़े के सामने मैनहोल में गिरा कर्मचारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Mayor Ritu Tawde Inspection Manhole Accident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कई दिनों से चल आ रहे जल संकट के बीच आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। तय समय से लगभग दो हफ्ते की देरी से पहुंचे मानसून की पहली ही बारिश में मायानगरी को जलमग्न कर दिया। मंगलवार को हुई भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलजमाव, ट्रैफिक जाम और दीवार गिरने जैसी घटनाएं सामने आईं।
इसी बीच बुधवार सुबह जमीनी हालात का जायजा लेने निकलीं मुंबई की महापौर रितु तावड़े के सामने एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने प्रशासनिक दावों की पोल खोल कर रख दी। निरीक्षण के दौरान मेयर की आंखों के सामने ही एक शख्स खुले मैनहोल (गटर) में गिर गया। बाद में उस शख्स की पहचान बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के ही एक सफाई कर्मचारी के रूप में हुई।
रितु तावड़े के सामने मैनहोल में गिरा बीएमसी अधिकारी
दरअसल बुधवार को मुंबई के गांधी मार्केट के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने के दौरान मुंबई महापौर रितु तावड़े की मौजूदगी में एक बीएमसी अधिकारी मैनहोल में गिर गया। इस घटना का वीडियो कैमरे में खुले कैद हो गया, जिसके बाद मुंबई में मानसून की तैयारियों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
पहली तेज बारिश में लड़खड़ाई मुंबई लोकल, ट्रांस हार्बर लाइन ठप; 39 फेरे रद्द, लाखों यात्री परेशान
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में डूबी ‘मायानगरी’; 1914 करोड़ खर्च के दावे भी हुए फेल
विकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल
महापौर रितु तावड़े गांधी मार्केट में बाढ़ नियंत्रण उपायों का जायजा ले रही थीं। इसी दौरान निरीक्षण दल के साथ मौजूद एक बीएमसी अधिकारी सड़क पर जमा बारिश के पानी में छिपे खुले मैनहोल में गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाल लिया।
मुंबई की मेयर जलजमाव और नालों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान वो कह रही थीं कि इस बार की बारिश के लिए मुंबई पूरी तरह से तैयार है। ठीक उसी वक्त, उनके पीछे ही BMC का एक कर्मचारी खुले नाले में गिर गया।#mumbai #viral #rain #bmc pic.twitter.com/GiPmjR268N — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) June 25, 2026
मैनहोल वाली घटना पर आया महापौर कार्यालय से जवाब
महापौर कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि वहां एक खुला मैनहोल था तथा फुटपाथ और उससे सटे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई थी। अधिकारी ने बैरिकेड हटाकर उस फुटपाथ तक पहुंचने की कोशिश की जहां महापौर खड़ी थी। इसी दौरान वह खुले मैनहोल में गिर गये। संबंधित अधिकारी को कोई चोट नहीं आई।
घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई से कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ और शिवसेना (यूबीटी) नेता तथा बीएमसी में विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर ने महापौर की आलोचना की।
मैनहोल वाली घटना पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े
इस घटना को देखकर मेयर रितु तावड़े बहुत नाराज हुईं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सख्त चेतावनी दी कि अगर भविष्य में शहर में कहीं भी कोई खुला मैनहोल पाया गया, तो उस वार्ड के जिम्मेदार अधिकारी को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- लग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस… सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल
मेयर ने बताया क्यों हटाया गया था मैनहोल का ढक्कन?
इसके बाद, मेयर रितु ने बताया कि मलबे को हटाने के लिए मैनहोल का ढक्कन हटाया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि उस जगह पर चेतावनी के बोर्ड और बैरिकेड लगाए गए थे। जब साफ तौर पर सावधानी का बोर्ड लगा हो, तो लोगों को सतर्क रहना चाहिए। मेयर रितु ने मुंबई के लोगों से BMC के लगाए गए नोटिस और पोस्टर पढ़ने की भी अपील की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सड़कों से पानी निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं और BMC बहुत तेजी से काम कर रही है।
