Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘तेज बन गए तो जेल गए, नहीं बनते तो नाम निकल जाता’, वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर के कथित बयान से मचा बवाल

Agra Viral Video: आगरा के बसई जगनेर थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में दुष्कर्म मुकदमे को लेकर की गई टिप्पणी पर सवाल उठ रहे हैं।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 25, 2026 | 04:44 PM

आगरा पुलिस (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Agra Police Viral Video: ताजनगरी आगरा में एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग में तूफ़ान मचा रखा है। आमतौर पर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले आपराधिक और आपत्तिजनक वीडियो पर पुलिस कार्रवाई करती नजर आती है, लेकिन इस बार वायरल वीडियो में खुद एक थाना प्रभारी के कथित बयान ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन स्थित बसई जगनेर थाने का है, जहां तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

विवाद से घिरे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी

वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र भाटी एक व्यक्ति से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान वह कथित रूप से दुष्कर्म के एक मुकदमे का जिक्र करते हुए कहते हैं कि दो युवक करीब 15 दिनों तक थाने में रहे थे। वीडियो में उनके कुछ शब्द अब पूरे विवाद के केंद्र में आ गए हैं।

कथित तौर पर इंस्पेक्टर कहते सुनाई दे रहे हैं, “दो लड़के यहां 15 दिन रहे थे… मुकदमे से कोई मतलब नहीं था। जब उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया तब उन्हें जेल भेजा था। जब वह तेज बन गए तो वह जेल गए। तेज न बनते तो रवि का नाम मुकदमे से बाहर निकल जाता।”

सम्बंधित ख़बरें

Fire NOC: लखनऊ अग्निकांड के बाद भी नहीं जागा सिस्टम, आगरा जिला अस्पताल में अधूरी पड़ी फायर सेफ्टी व्यवस्था

Fire Breaks Out: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Agra: गौरव राठौर शूटआउट केस में पूर्व पार्षद सुनील गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली

उज्जैन: मोहर्रम जुलूस के दौरान खतरनाक स्टंट, 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल

इसी कथित बयान को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर आरोपियों को 15 दिनों तक थाने में रखने की बात किस संदर्भ में कही गई और “नाम निकल जाने” संबंधी टिप्पणी का क्या आशय था।

दुष्कर्म मुकदमे से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार मामला मार्च 2026 में दर्ज एक दुष्कर्म मुकदमे से जुड़ा है। मुकदमे में राहुल, रवि और हरीश को नामजद किया गया था। पुलिस विवेचना के दौरान हरीश का नाम निकाल दिया गया, जबकि राहुल और रवि के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।

यह भी पढ़ें- Agra: गौरव राठौर शूटआउट केस में पूर्व पार्षद सुनील गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली

वहीं, दोनों आरोपियों के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राहुल और रवि को करीब 15 दिनों तक थाने में रखा गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई न करने के बदले मोटी रकम की मांग की गई थी। परिजनों का दावा है कि आर्थिक तंगी के कारण वे कथित मांग पूरी नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया। वर्तमान में दोनों आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

एसीपी खेरागढ़ को सौंपी गई जांच

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस महकमे तक पहुंच गया है। डीसीपी पश्चिम ने पूरे प्रकरण की जांच एसीपी खेरागढ़ को सौंप दी है। जांच में वीडियो की सत्यता, उसमें किए गए कथित दावों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जाएगी।

अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है। क्योंकि वायरल वीडियो में सामने आए कथित बयान ने न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि निष्पक्ष विवेचना और कानूनी प्रक्रिया को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है।

Uproar over inspectors alleged statement in agra viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 04:17 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Uttar Pradesh Police
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.