- Hindi News »
- Viral »
- Noida Couple Romance On Bike Police Issues Heavy Challan Video
इश्क चढ़ा परवान…तो खतरे में डाली जान, नोएडा पुलिस ने ठोंक दिया भारी भरकम चालान- VIDEO
ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें युवती बाइक चला रहे आशिक की बाहों में बैठकर रोमांस करती हुई दिखाई दी। इस घटना का संज्ञान लेते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बाइक ओनर पर 53000 का जुर्माना ठोंका है।
- Written By: अभिषेक सिंह

नोएडा में बाइक पर रोमांस करता हुआ कपल (सोर्स- सोशल मीडिया)
गौतमबुद्ध नगर: नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक पर रोमांस करना प्रेमी जोड़े को भारी पड़ गया। नोएडा पुलिस ने बाइक पर भारी जुर्माना लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। बाइक पर बैठे प्रेमी जोड़े ने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाली।
इस जोड़े की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो में युवक बाइक चलाता नजर आ रहा है और युवती उससे गले मिलकर ‘रोमांस’ करती नजर आ रही है। नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा और मामला ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच गया। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
इन नियमों को तोड़ने के लिए एक्शन
जांच में पाया गया कि बाइक सवार ने बिना हेलमेट के बाइक चलाना, खतरनाक तरीके से बाइक चलाना और ट्रैफिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने समेत कई ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 53,500 रुपये का चालान काटा। यह राशि कई उल्लंघनों के लिए तय की गई थी, जो दोनों के लिए एक महंगा सबक बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में गंगा की लहरों पर शर्मनाक हरकत! बीयर पार्टी करते युवकों का VIDEO वायरल, मचा सियासी बवाल
छत पर सोते शख्स से लिपटकर सोया बंदर! वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
गुरुग्राम में दोस्तों की ‘ईगो क्लैश’, बीच सड़क पर SUV से एक-दूसरे को मारी टक्कर
‘मौत का कुआं’ देख विदेशी हुआ हैरान, 20 रुपये का नोट झपटते ही बोला- ये सिर्फ इंडिया में!
राहगीर ने भी रिकॉर्ड किया वीडियो
पुलिस ने कहा कि यह घटना नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान जारी करने से पहले ही एक राहगीर ने भी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था और उसे ‘X’ पर पोस्ट करते हुए ट्रैफिक पुलिस को टैग कर दिया था।
नोएडा: चलती बाइक पर इश्क फरमाते कपल का वीडियो हुआ वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने काटा ₹53,500 का चालान। pic.twitter.com/9qSjXaeDcP — Greater Noida West (@GreaterNoidaW) June 16, 2025
नोएडा ट्रैफिक के पुलिस उपायुक्त लखन सिंह यादव ने कहा, ‘वीडियो का संज्ञान लेते हुए हमने मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत ₹53,500 का चालान जारी किया है।’ उन्होंने आगे कहा कि यह घटना रविवार दोपहर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई, जिसकी सूचना भी दे दी गई है।
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह वीडियो सामने आया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी हजरतगंज से भी ऐसा ही वीडियो देखने को मिला था। जिसमें स्कूटी चला रहे लड़के की बांहों में प्रेमिका बैठी हुई दिखी थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के हरदोई से भी ऐसा ही वाकया सामने आया था।
Noida couple romance on bike police issues heavy challan video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar: रिक्शा चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर विवाद, परमिट जांच के आदेश से ड्राइवरों में नाराजगी
Apr 07, 2026 | 09:30 AMदो पश्चिमी विक्षोभों का ‘डबल अटैक’ जारी, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों के लिए आई चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
Apr 07, 2026 | 09:29 AMStock Market Crash Today: ट्रंप की धमकी से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
Apr 07, 2026 | 09:27 AMअमेरिका के बाद इस देश में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप! बोले- मेरी जीत पक्की, मैं वहां बहुत पॉपुलर
Apr 07, 2026 | 09:24 AMChhatrapati Sambhajinagar अंडरपास बना जोखिम भरा, मनपा की आपात बैठक; त्वरित उपायों के निर्देश
Apr 07, 2026 | 09:17 AMसंभाजीनगर में लिंग जांच-गर्भपात रैकेट का पर्दाफाश, डेढ़ साल से चल रहा था अवैध धंधा; तीन आरोपी गिरफ्तार
Apr 07, 2026 | 09:05 AMDharashiv में अनोखी पहल, बच्चों की पढ़ाई के लिए शाम 7-9 बजे टीवी बंद
Apr 07, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














