Stock Market Crash Today: ट्रंप की धमकी से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 702 अंक लुढ़ककर 73,405 के स्तर पर पहुंचा, वहीं निफ्टी 22,767 पर। डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी और वैश्विक तनाव के कारण निवेशकों में बिकवाली का माहौल।
Share Market Crash
शेयर बाजार में भारी गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Stock Market Crash Today: घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला थम गया है और अब गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। BSE Sensex करीब 702 अंकों की गिरावट के साथ 73,405 के स्तर पर पहुंच गया है।

वहीं, Nifty 50 भी भारी दबाव में नजर आया और 201 अंकों की गिरावट के साथ 22,767 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में इस गिरावट से निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल बन गया है और अधिकांश सेक्टर्स(Stock Market) में बिकवाली हावी है।

ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर तय समय तक होर्मुज जलडमरूमध्य जहाजों के लिए नहीं खोला गया, तो ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया जा सकता है। इस बयान से वैश्विक स्तर पर युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

तनाव बढ़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। अमेरिकी कच्चा तेल (WTI) 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जो हाल के समय का उच्च स्तर है। वहीं ब्रेंट क्रूड भी 111 डॉलर के आसपास बना हुआ है। ईरान ने भी जवाबी चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी हमले की स्थिति में वह पूरे खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकता है, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन और अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

महंगाई और ग्लोबल असर

इस तनाव ने महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। तेल की कीमतें बढ़ने से दुनियाभर में लागत बढ़ने का खतरा है। एशियाई बाजारों जैसे टोक्यो, सिंगापुर और जकार्ता—में भी कमजोरी देखी गई है।

फिलहाल निवेशकों की नजरें तय समयसीमा पर टिकी हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक भू-राजनीतिक स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com