-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Nios Group A B C Recruitment 2026 34 Posts Deputation Eligibility Salary Application Process Last Date
NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
- Written By: हितेश तिवारी
NIOS Group B Vacancy : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप A, B और C के 34 पदों पर डेपुटेशन के आधार पर भर्ती निकाली। आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है और चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (फोटो - गूगल इमेज)
NIOS Group A Recruitment : राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने ग्रुप ‘A’, ‘B’ और ‘C’ के कुल 34 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एनआईओएस मुख्यालय, नोएडा या देशभर में स्थित 20 क्षेत्रीय केंद्रों में की जा सकती है। संस्थान की आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों की तैनाती देश के किसी भी हिस्से में की जा सकती है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NIOS ने 34 पदों पर डेपुटेशन भर्ती निकाली
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक निदेशक (शैक्षणिक) के 3, अकादमिक अधिकारी (हिंदी) का 1, लाइब्रेरियन का 1, सेक्शन ऑफिसर के 14, सहायक ऑडिट अधिकारी का 1 और असिस्टेंट के 14 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-4 से लेकर लेवल-11 तक का वेतन मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
UP Home Guard DV-PST Admit Card 2026 जारी, 41,424 पदों के लिए 13 जुलाई से होगा फिजिकल टेस्ट
RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
DU में एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन शुरू, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है पूरी प्रक्रिया
UP Anganwadi Recruitment 2026: यूपी के 13 जिलों में 2,827 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाए
सबसे अधिक वेतन सहायक निदेशक पद के लिए 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। विभिन्न पदों के लिए 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री, लाइब्रेरी साइंस, लेखा, वाणिज्य और संबंधित क्षेत्र में अनुभव जैसी शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं। यह भर्ती मुख्य रूप से सरकारी या स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए डेपुटेशन के आधार पर आयोजित की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें : UP Home Guard DV-PST Admit Card 2026 जारी, 41,424 पदों के लिए 13 जुलाई से होगा फिजिकल टेस्ट
वेतन 67,700 रुपये से 2,08,700 रुपये प्रतिमाह
भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। केवल न्यूनतम योग्यता पूरी करने से इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिलेगा। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट से भेजनी होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार (Employment News) में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिन तक रहेगी, जबकि हार्ड कॉपी आवेदन के सात दिनों के भीतर एनआईओएस कार्यालय में पहुंचना अनिवार्य होगा।
Nios group a b c recruitment 2026 34 posts deputation eligibility salary application process last date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
Jul 06, 2026 | 08:57 PMमोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PMआषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026 की शुरुआत कब होगी? जानिए कलश स्थापना का शुभ समय और नौ दिनों का पूरा महत्व
Jul 06, 2026 | 08:49 PMसैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
Jul 06, 2026 | 08:48 PMफोन में हैं Teen Patti या Rummy जैसे Apps? तुरंत कर दें Delete, नहीं तो पड़ सकता है भारी
Jul 06, 2026 | 08:46 PMहमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
Jul 06, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
Jul 06, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM
Punjab95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
Jul 06, 2026 | 07:14 PM
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
Jul 06, 2026 | 05:51 PM
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
Jul 06, 2026 | 05:21 PM
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
Jul 06, 2026 | 04:55 PM
’20 साल में कानून व्यवस्था हुई फेल’… नीतीश सरकार पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 04:23 PM














