PHOTO- ANI
मुंबई: एनसीपी विधायक (NCP MLA) और विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल (Deputy Speaker of the Legislative) आए दिन अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में बने रहते हैं। उनका यही अनोखा अंदाज एक बार फिर उन्हें चर्चा का विषय बना दिया है। दरसल एनसीपी विधायक नरहरि जिरवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्होंने अपनी पत्नी को कंधों पर बिठाकर संबल बजाया और डांस किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो सतारा के अजय भाले ने पोस्ट किया है। जोकि वायरल भी हो गया है।
नरहरि जिरवाल नासिक जिले(Nashik district) के डिंडोरी विधानसभा (Dindori assembly constituency) क्षेत्र से विधायक हैं। वनारे उनका गांव है। पिछले महीने नरहरि जिरवाल अपनी पत्नी के साथ जापान की यात्रा पर गए थे। उस समय उन्होंने सदरा, धोती, सिर पर गांधी टोपी और पैरों में चपल पहना था। उनकी पत्नी 90 की दशक के कपड़े और माथे पर कुंकू पहन रखा था। जापान में गए इस कपल की तस्वीरों की जमकर तारीफ हुई थी। अब इस वीडियो के वायरल होने की वजह से एक बार फिर इन दोनों की चर्चा हो रही है।
नाद करा पण@Narhari_Zirwal साहेबचा कुठं?
नरहरी झिरवाळ साहेब यांनी पत्नीला खांद्यावर घेत डान्स केल्याचा video सोशल मीडियावर viral होत आहे. यामध्ये त्यांनी संभळ या पारंपरिक नृत्यावर ठेका धरला आहे. सध्या सोशल मीडियावर चांगलाच व्हायरल होत असून त्यांच्यावर कौतुकाचा वर्षाव होत आहे🔥 pic.twitter.com/I1v8PiJthp
— Valli S Rajan (@vallir51) May 21, 2023
नरहरि जिरवाल 2004 के विधायक चुनावों में लगातार तीसरी बार एनसीपी के टिकट पर जीते। हालांकि 2009 के चुनाव में शिवसेना के धनराज महाले ने उन्हें हरा दिया था। 2014 के चुनाव में उन्होंने 12 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में जिरावल ने शिवसेना उम्मीदवार भास्कर गावित को हराया था।