-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 India Vs Pakistan Match Uncertain Pcb Conditions Icc Talks
पाकिस्तान ने रखी एक और नई डिमांड, फिर बढ़ा सस्पेंस, ICC के साथ मीटिंग के बाद भारत-पाक मैच पर जल्द होगा फैसला
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच होगा या नहीं, इस पर जल्द फैसला हो सकता है। आईसीसी और पीसीबी के बीच बैठक जारी है, जिसमें पाकिस्तान की कड़ी शर्तों पर चर्चा चल रही है।

सलमान आगा और सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK, T20 Worlc Cup 2026 Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला प्रस्तावित है, लेकिन अब तक यह पूरी तरह तय नहीं हो पाया है कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होगा या नहीं। इस मुद्दे पर आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच लगातार बातचीत चल रही है। जानकारी सामने आई है कि पीसीबी की ओर से कई शर्तें रखी जा रही हैं, जिनमें से अधिकतर को मानना आईसीसी के लिए आसान नहीं है। इसी कारण स्थिति अभी भी साफ नहीं हो सकी है।
पीसीबी की शर्तों ने बढ़ाई मुश्किल
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ मैच खेलने को लेकर कई मांगें रखी हैं। इनमें सबसे प्रमुख मांग भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज कराने की बताई जा रही है। हालांकि यह फैसला आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। किसी भी द्विपक्षीय सीरीज पर अंतिम निर्णय बीसीसीआई और भारत सरकार को लेना होता है। मौजूदा हालात को देखते हुए इस मांग का पूरा होना काफी कठिन माना जा रहा है।
रेवेन्यू और मैदान पर व्यवहार भी बना मुद्दा
पीसीबी की एक और मांग आईसीसी से मिलने वाले राजस्व में हिस्सेदारी बढ़ाने से जुड़ी बताई जा रही है। इस पर सैद्धांतिक रूप से चर्चा संभव है, लेकिन अंतिम फैसला आईसीसी को ही करना होगा। इसके अलावा एक मांग यह भी सामने आई है कि अगर भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाता है तो भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं। एशिया कप के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों के बीच हाथ न मिलाने की घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से नाराजगी जताई गई थी, जिसके बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आया है।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
त्रिकोणीय सीरीज का प्रस्ताव भी चर्चा में
पीसीबी की ओर से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच त्रिकोणीय सीरीज कराने का प्रस्ताव भी रखा गया है। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रतिनिधियों से भी बातचीत हुई है। हालांकि इस तरह की सीरीज के आयोजन के लिए भी संबंधित बोर्डों और सरकारों की मंजूरी जरूरी होगी, इसलिए इसे तुरंत संभव मानना कठिन है।
ये भी पढ़ें: मुंबई के लिए केएल राहुल का शतक बना विलेन! शानदार सेंचुरी जड़ कर्नाटक को दिलाया रणजी सेमीफाइनल का टिकट
मैच से पहले समय कम, फैसले का इंतजार
15 फरवरी को प्रस्तावित मुकाबले में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जल्द फैसला होना जरूरी माना जा रहा है। खबर है कि भारतीय टीम की श्रीलंका जाने की तैयारी जारी है और उड़ान की व्यवस्था भी कर ली गई है। पाकिस्तानी टीम पहले से ही श्रीलंका में मौजूद है और अपने मैच वहीं खेल रही है। अब सभी की नजर आईसीसी और पीसीबी के बीच होने वाली अंतिम सहमति पर टिकी है, जिससे तय होगा कि क्रिकेट प्रशंसकों को इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा या नहीं।
T20 world cup 2026 india vs pakistan match uncertain pcb conditions icc talks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














