- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Narhari Jhirwal Statement On Ladki Behan Yojana Who Said Government Give 2100 Rupees
किसने कहा 2100 रुपये देंगे…लाडकी बहिन योजना पर मंत्री नरहरि झिरवल का बड़ा बयान, बोले- 1500 में खुश हैं महिलाएं
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लाडकी बहिन योजना को अब सरकार नजरअंदाज करती नजर आ रही है। अब मंत्री नरहरि झिरवल ने लाडकी बहिन की किस्त पर बड़ा बयान दे दिया है।
- Written By: प्रिया जैस

मंत्री नरहरि झिरवल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
जलगांव: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति के लिए गेम चेंजर साबित लाडकी बहिन योजना पर अब सवाल उठने लगे है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाने की घोषणा की गई थी, और सरकार के आने के बाद उसे बढ़ाकर 2100 रुपये किए जाने की घोषणा की गई थी। अपने वादे के अनुसार सरकार ने चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने दिए।
लेकिन, अब जब वादे के अनुसार महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने की बात की जा रही है, तो सरकार इस बात से पीछा छूड़ाने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना के कारण राज्य आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। अब सरकार से जब 2100 रुपये देने की बात की जा रही है को मंत्री कह रहे है कि हमने कभी 2100 रुपये देने की बात की ही नहीं।
अजित पवार ने भी टाला सवाल
वित्त मंत्री अजित पवार ने पहले कहा था कि वह वित्तीय बजट देखने के बाद तय करेंगे कि 2100 रुपये कब दिए जाएंगे। अब राज्य के कैबिनेट मंत्री नरहरि जिरवाल ने 2100 रुपये देने को लेकर बड़ा बयान दिया है। नरहरि झिरवल ने कहा है कि ‘किसी ने नहीं कहा कि लाडकी बहिन योजना में 2100 रुपये दिए जाएंगे।’ इस बयान पर अब विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में ट्रैफिक का झंझट खत्म! ठाणे-बेलापुर रोड पर 3 नए फ्लाईओवर और सिग्नल-फ्री सुरंग को मिली मंजूरी
ईरान-अमेरिका तनाव का असर: ईंधन संकट से नासिक के 500 उद्योग बंद, 8 हजार कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट
कौन हैं नरहरी झिरवाल? ट्रांसजेंडर संग वायरल वीडियो से इस्तीफे की मांग तक, जानें क्या है पूरा मामला
स्वास्थ्य कर्मचारियों से सीधा संवाद, तनावमुक्त कार्य वातावरण के लिए नासिक में विशेष कार्यशाला आयोजित
किसी ने नहीं कहा की 2100 रुपये देंगे
लाडकी बहिन योजना में फिलहाल महिलाओं को अप्रैल की किस्त जमा होने का इंतजार है। साथ ही इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि 1500 रुपये कब 2100 हो जाएंगे। हालांकि, सरकार इस बात को स्वीकार करने से टालमटोल करती दिखाई दे रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल ने कहा, ‘किसी ने नहीं कहा कि हम लाडकी बहनों को 2100 रुपये देंगे।’ विपक्ष ने 2100 रुपये पर जोर दिया है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महीने के अंत से पहले आएगी किस्त
मंत्री नरहरि झिरवल ने 2100 रुपये देने के फैसले को पलटते हुए कहा है कि लाडकी बहनों के लिए 1500 रुपये ही काफी हैं, वे खुश हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र की लाडकी बहिन 1500 रुपये से खुश है, 2100 रुपये देने का कोई जिक्र नहीं था। पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए अदिति तटकरे ने बताया मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की अप्रैल की किस्त महीने के अंत से पहले मिल जाएगी। योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अदिति तटकरे ने कहा कि जिन महिलाओं के परिवार की आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उन्हें ही शुरू से ही राशि दी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि योजना के दो सरकारी फैसलों में यह तय किया गया है कि नमो शेतकरी योजना से 1,000 रुपये पाने वाली महिलाओं को 500 रुपये मिलेंगे।
Narhari jhirwal statement on ladki behan yojana who said government give 2100 rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स नियम बदले, रेट्रोस्पेक्टिव वसूली से खत्म होगी 15 साल पुरानी अनिश्चितता
Mar 27, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस में मातम! QRT जवान ने खुद के सिर में मारी गोली, ग्लॉक पिस्टल से दहला आयुक्तालय
Mar 27, 2026 | 11:13 AMनवी मुंबई में ट्रैफिक का झंझट खत्म! ठाणे-बेलापुर रोड पर 3 नए फ्लाईओवर और सिग्नल-फ्री सुरंग को मिली मंजूरी
Mar 27, 2026 | 11:07 AMईरान-अमेरिका तनाव का असर: ईंधन संकट से नासिक के 500 उद्योग बंद, 8 हजार कामगारों की रोजी-रोटी पर संकट
Mar 27, 2026 | 11:05 AMHealth Tips: 8-9 घंटे कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम? हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी बदलाव
Mar 27, 2026 | 10:59 AMकौन हैं नरहरी झिरवाल? ट्रांसजेंडर संग वायरल वीडियो से इस्तीफे की मांग तक, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 27, 2026 | 10:57 AMरामनवमी पर नीता अंबानी का रॉयल अंदाज, ‘राम-नाम’ से सजी पहनी खास साड़ी, 2 साल में तैयार हुआ ये अद्भुत कलेक्शन
Mar 27, 2026 | 10:51 AMवीडियो गैलरी

नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM











