मुंबई लोकल में ‘बदबू’ पर बहस, युवक ने भीड़ और नेताओं पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Local Train Overcrowding Issue : मुंबई लोकल ट्रेन में ‘बदबू’ को लेकर यात्रियों के बीच बहस का वीडियो वायरल हो गया। एक युवक ने भीड़ और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mumbai Local Passenger Argument Video : मुंबई की लोकल ट्रेनें देश की लाइफलाइन मानी जाती हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ अब रोजमर्रा की जिंदगी को मुश्किल बना रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लोकल ट्रेन के डिब्बे के अंदर ‘बाजू से बदबू आ रही है’ जैसी बात पर दो यात्रियों के बीच तीखी बहस होती दिखती है।
भीड़भाड़ के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता नजर आता है, तभी वहां मौजूद एक युवक कैमरा ऑन कर अपनी बात रखता है और माहौल का रुख बदल देता है।
मुंबई लोकल कि ये वीडियो आपको देखनी चाहिए, दो लोग जगह के लिए आपस में लड़ रहे थे, तभी एक युवक ने जो कहा वो सबको हैरान कर गया… pic.twitter.com/ICKmcUdee7 — Ashraf Hussain (@AshrafFem) February 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Jennifer Winget Bridal Look: जेनिफर विंगेट का व्हाइट ब्राइडल लुक हुआ वायरल, वेडिंग गाउन में ढाया कहर
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
50वें जन्मदिन पर बेटी ने पिता को गिफ्ट की नई बाइक, इमोशनल वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें
मुंबई लोकल में बदबू पर दो यात्रियों के बीच बहस
वीडियो में युवक गुस्से में बहस कर रहे यात्री से कहता है कि जितना गुस्सा वह दूसरे पैसेंजर पर दिखा रहा है, उतना अगर नेताओं पर दिखाता तो शायद हालात अलग होते। वह सवाल उठाता है कि ओवरक्राउडिंग के लिए आम लोग नहीं, बल्कि सिस्टम और योजना की कमी जिम्मेदार है।
युवक IAS और DM जैसे अधिकारियों का जिक्र करते हुए कहता है कि लाखों की सैलरी लेने के बावजूद शहरों की प्लानिंग सही नहीं हो पा रही। उसका कहना है कि जिस दिन जनता नेताओं से जवाब मांगना शुरू कर देगी, उस दिन बदलाव संभव है।
ये खबर भी पढ़ें : इंडिगो फ्लाइट डिले होने पर यात्रियों का हंगामा: 5 घंटे तक प्लेन में फंसे रहे 200 यात्री, वीडियो वायरल
लोगों ने युवक के जज्बे की तारीफ की
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AshrafFem नाम के यूजर ने शेयर किया। पोस्ट के मुताबिक, वीडियो को अब तक 74 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने युवक के जज्बे की तारीफ की, तो कुछ ने सवाल किया कि वीडियो वायरल होने से क्या बदलाव आएगा? फिलहाल यह क्लिप महानगरों में बढ़ती भीड़, पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति और जिम्मेदारी तय करने की बहस को फिर से चर्चा में ले आई है।
