पहाड़ों पर मैगी बेचकर युवक ने कमाए ₹24 हजार, वीडियो देखकर लोग बोले- नौकरी छोड़ दें क्या?

Mountain Maggi Stall : दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर ने पहाड़ों पर अस्थायी मैगी स्टॉल लगाकर एक दिन में ₹24 हजार कमाने का दावा किया है। वायरल वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इसे नया बिजनेस आइडिया बताया।
A young man claimed to earn ₹24,000 in one day by setting up a Maggi stall in the mountains, and the video went viral.
वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Maggi Business Idea : पहाड़ों पर घूमने जाने वाले ज्यादातर लोगों की ट्रिप मैगी के बिना अधूरी मानी जाती है। ठंडी हवा, सुंदर नजारे और गरमा-गरम मैगी का स्वाद लोगों को खास अनुभव देता है। इसी ट्रेंड को देखते हुए इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर ने पहाड़ों में मैगी बेचकर कमाई करने का अनोखा प्रयोग किया।

वायरल वीडियो में युवक एक खूबसूरत पहाड़ी इलाके में अस्थायी स्टॉल लगाता दिखाई देता है। उसने वहां प्लास्टिक की टेबल-कुर्सियां लगाईं, मैगी के पैकेट सजाए और छोटा सा कुकिंग सेटअप तैयार किया। स्टॉल खुलते ही पर्यटक वहां पहुंचने लगे और गरमा-गरम मैगी का आनंद लेने लगे।

पहाड़ों में मैगी बेचकर युवक ने कमाए 24 हजार रुपए

वीडियो में युवक ग्राहकों के लिए लगातार ताजा मैगी बनाता नजर आता है। उसने रेगुलर मैगी की कीमत ₹100 प्रति प्लेट और बटर मैगी की कीमत ₹120 रखी थी। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, स्टॉल का पूरा स्टॉक बिक गया।

दिन खत्म होने पर युवक ने दावा किया कि उसने सिर्फ एक दिन में ₹24,000 की कमाई की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा। कई लोग इस कमाई को देखकर हैरान रह गए और इसे शानदार बिजनेस आइडिया बताया।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। किसी ने लिखा, “अब कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर पहाड़ों में मैगी बेचनी पड़ेगी।” दूसरे यूजर ने मजाक में पूछा कि क्या स्टॉल पर इंटर्न की भर्ती हो रही है। वहीं वायरल वीडियो पर कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ₹24,000 केवल बिक्री की रकम हो सकती है, असली मुनाफा खर्च निकालने के बाद ही पता चलेगा।

कच्चा माल, गैस, ट्रांसपोर्ट और डिस्पोजेबल सामान जैसे खर्च भी इसमें शामिल होते हैं। इसके बावजूद वीडियो ने यह दिखा दिया कि सही जगह और सही आइडिया से छोटा कारोबार भी अच्छी कमाई दे सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com